यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Begusarai News: बेगूसराय में 2 सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, लाश को पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंका
Begusarai News बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में हरपुर के पास एक खेत से दो अज्ञात युवकों के शव बरामद ...और पढ़ें

HighLights
- बरौनी थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित वास्तु विहार के पीछे हुई घटना
- शव को पॉलिथीन शीट में बांध कर लपेट खेत में फेंका
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Begusarai News: सोमवार की शाम बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित वास्तु विहार के पीछे एक खेत से दो सगे भाइयो का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। शव को सफेद पॉलिथीन शीट में लपेटा गया है। प्रथम दृश्या पीट-पीट कर हत्या की आशंका है। जानकारी मिलते ही एसपी मनीष दल बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हैं। शवों की पहचान नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 5 बजे कुछ मजदूर गेहूं काटने खेत में गए तो उन्हें खेत में एक सफेद रंग की पॉलिथीन दिखी। जब मजदूर पास गए तो सन्न रह गए। उस पॉलिथीन में हाथ-पैर बांधकर शव रखे गए थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी डायल 112 को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल की तो पालीथिन में लिपटा दो युवकों का शव मिला है। दोनों की उम्र 18 से 25 वर्ष के आसपास है। खेत से एक साथ दो शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन उस समय किसी ने शव की पहचान नहीं की है।
क्या बोले एसपी
इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। अन्यत्र हत्या कर फेंके जाने की भी आशंका है। जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
देर रात शव की हुई पहचान
वहीं, परिजनों ने देर रात शव की पहचान की। मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय बेटे अमन कुमार एवं 16 वर्षीय बेटे चमन कुमार के रूप में की गई है।
