विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Banka News: पुनसिया हॉल्ट के विस्तार को मंजूरी, धौनी में कविगुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की जगी आस

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:22 PM (IST)

विधायक मनीष कुमार के प्रयासों से पुनसिया हॉल्ट के प्लेटफॉर्म विस्तार को मंजूरी मिली है। धौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस ...और पढ़ें

पुनसिया हॉल्ट के विस्तार को मंजूरी, धौनी में कविगुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की जगी आस

पुनसिया हॉल्ट के विस्तार को मंजूरी, धौनी में कविगुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की जगी आस

HighLights

  1. पुनसिया हॉल्ट प्लेटफॉर्म विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने को मिली स्वीकृति।

  2. धौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस ठहराव की अनुशंसा मुख्यालय भेजी।

  3. विधायक मनीष कुमार की पहल से रेल यात्री सुविधाओं का विस्तार।

संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। धोरैया विधानसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक मनीष कुमार की पहल रंग लाती दिख रही है।

विधायक द्वारा पूर्व रेलवे के मालदा मंडल को भेजे गए पत्र पर रेलवे प्रशासन ने बिंदुवार जवाब दिया है। अपर मंडल रेल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार मौर्य ने पत्र जारी कर विभिन्न मांगों पर जानकारी दी है।

रेलवे के अनुसार, पुनसिया हॉल्ट के प्लेटफॉर्म के विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जीएम/पीए स्तर से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।

वहीं, धौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग पर रेलवे ने बताया कि कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव की अनुशंसा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के साथ जोनल मुख्यालय भेज दी गई है। हालांकि, ठहराव पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

विधायक मनीष कुमार ने कहा कि पुनसिया हॉल्ट के विस्तार को मंजूरी मिलना और धौनी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की अनुशंसा आगे बढ़ना क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि रेल यात्री सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। धौनी स्टेशन के विकास सहित अन्य मांगों को लेकर वे जल्द ही संबंधित रेलवे अधिकारियों या रेल मंत्री से मिलकर पहल करेंगे।

यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर छपरा होकर चलेगी चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 23 अक्टूबर से 6 फेरों के लिए होगा परिचालन

यह भी पढ़ें- आद्रा रेल मंडल की 5 ट्रेनें 4 दिनों के लिए रद, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट