छठ-दिवाली पर छपरा होकर चलेगी चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 23 अक्टूबर से 6 फेरों के लिए होगा परिचालन
रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा होकर चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन
HighLights
चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन छपरा होकर चलेगी।
23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी।
छपरा, सीवान, सोनपुर यात्रियों को त्योहारों में मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, छपरा। त्योहारों में घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा होकर चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के परिचालन से छपरा, सीवान, सोनपुर और हाजीपुर के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। गाड़ी दोनों दिशाओं में छह-छह फेरों के लिए चलाई जाएगी।
चंडीगढ़ से शुक्रवार को खुलेगी ट्रेन
04536 चंडीगढ़-बरौनी त्योहार स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे खुलेगी। अगले दिन छपरा रात 8:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सोनपुर रात 9:50 बजे, हाजीपुर 10:05 बजे और शाहपुर पटोरी 11:02 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन बरौनी रात 12:30 बजे पहुंचेगी।
बरौनी से रविवार को वापसी
04535 बरौनी-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से रात 2:35 बजे खुलेगी। छपरा सुबह 7:05 बजे, सीवान 7:55 बजे और गोरखपुर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन चंडीगढ़ सुबह 3:35 बजे पहुंचेगी।
16 कोचों के साथ होगा परिचालन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 11, द्वितीय श्रेणी के तीन तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- आरा के रास्ते पुणे-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी अमृत भारत पर्व स्पेशल ट्रेन, जनरल के 11 और स्लीपर के 8 कोच होंगे
