विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली बिल होगा 'जीरो'! बांका में पीएम सूर्य घर योजना पर मिल रही 98 हजार रुपये तक सब्सिडी

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:03 PM (IST)

बांका में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अधिकारियों ने 40 से ...और पढ़ें

घरों पर पीएम सूर्य घर योजना के सोलर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

घरों पर पीएम सूर्य घर योजना के सोलर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बांका में पीएम सूर्य घर योजना के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

  2. सोलर संयंत्र पर 40 से 98 हजार रुपये तक अनुदान।

  3. 272 घरों में बिजली बिल लगभग शून्य हो रहा है।

जाटी फुल्लीडुमर /बौंसी (बांका)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बौंसी प्रखंड कार्यालय सभागार में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने जनप्रतिनिधियों, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं और शिक्षकों से योजना का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। 

40 से 98 हजार रुपये तक अनुदान 

उन्होंने बताया कि एक से पांच किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 40 से 98 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। 

जिला विद्युत प्रमंडल में अब तक करीब 1700 आवेदन मिले हैं, जिनमें 272 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य आ रहा है। योजना के प्रचार के लिए पंचायत स्तर पर बैठक और शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

सोलर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित किया

फुल्लीडुमर प्रखंड सभागार में सीडीपीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई। इसमें विद्युत विभाग के जेई अभिषेक पासवान ने सेविकाओं को योजना की जानकारी देते हुए अपने घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने ऑनग्रिड और बैटरी आधारित सोलर सिस्टम, अनुदान राशि तथा बैंक से मिलने वाले ऋण की प्रक्रिया समझाई। दो से दस किलोवाट तक के संयंत्र से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी गई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का प्रचार करने की जिम्मेदारी भी दी गई। 

इससे पूर्व सीडीपीओ ने पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ हर्ष परासर, सहायक विद्युत अभियंता गुलशन नंदन कुमार, जेई राहुल कुमार, प्रखंड समन्वयक मोहम्मद शादाब आलम सहित विद्युत विभाग के कर्मी सहित अन्य थे।

यह भी पढ़ें- बांका के लाल का कमाल! सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले नीतीश राणा को किया आउट, फिर 15 गेंद में कूटे 25 रन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।