बांका में पिस्तौल के बकाए के विवाद में गला घोंटकर कर दी हत्या, झाड़ी में फेंका शव
राकेश शर्मा हत्याकांड में करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपी नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू ने पुलिस दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

गला घोंटकर कर दी हत्या
HighLights
राकेश शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी बिट्टू ने किया आत्मसमर्पण।
पिस्तौल के 60 हजार रुपये के बकाए के विवाद में हुई हत्या।
आरोपी ने गला घोंटकर शव झाड़ी में फेंका, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी,अमरपुर (बांका)। बल्लीकित्ता गांव के राकेश शर्मा के अपहरण और हत्याकांड में करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपित नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। खगड़िया जिले के परबत्ता निवासी आरोपित को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि राकेश शर्मा ने उसके एक सहयोगी से देसी पिस्तौल खरीदी थी। इसके करीब 60 हजार रुपये बकाया थे। रुपये देने में आनाकानी करने पर वह 17 जनवरी 2026 को राकेश के बल्लीकित्ता स्थित घर पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद वह राकेश को चारपहिया वाहन से लौंगाय ले गया।
शव को आम के बगीचे की झाड़ी में फेंक दिया
वहां नोकझोंक के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को लौंगाय गांव के उत्तर बहियार स्थित आम के बगीचे की झाड़ी में फेंक दिया।
पूछताछ में मिली जानकारी की पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि इस हत्याकांड में पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही एक नाबालिग को हिरासत में लेकर मामले का उद्भेदन कर लिया था।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस दबिश के कारण उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। रिमांड पर पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बांका में 6 दिनों से लापता महिला का बांध में तैरता मिला सड़ा-गला शव, पति समेत 8 पर दहेज हत्या की FIR
