Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, उपमुखिया सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 04:07 PM (IST)

    बांका में एक इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल मुखिया के चचेरे भाई छोटू कुमार सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल मुखिया के चचेरे भाई छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    शंभुगंज में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, शंभुगंज ( बांका )। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

    पीड़िता ने पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल, मुखिया के चचेरे भाई छोटू कुमार सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल, मुखिया के चचेरे भाई छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजिस्ट्रेशन कराने विद्यालय गई थी छात्रा

    पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने पड़रिया विद्यालय गई थी। रजिस्ट्रेशन का काम अधूरा रहने पर ममेरी बहन के साथ ननिहाल चली गई।

    शनिवार को विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में नहर किनारे पहले से घात लगाए उपमुखिया गौतम मंडल, मुखिया का चचेरा भाई छोटू कुमार सहित अन्य लोगों ने घेर लिया। फिर सूने स्थान पर ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    स्वजनों को दी जानकारी

    किसी तरह लड़खड़ाती छात्रा देर रात घर पहुंची। घर में स्वजनों को जानकारी दी। पीड़ित स्वजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुखिया गौतम और छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

    मुखिया ने कही ये बात

    इस संबंध में पंचायत के मुखिया नेहा देवी ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। आरोपितों को सजा मिलनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपमुखिया ने घटना को स्वीकार भी किया है। दोनों को जेल भेजा गया है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी होगी।

    इसके पहले खपड़ा गांव में एक शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों के घिनौने कारनामें की चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

    यह भी पढ़ें-

    Ara News: घर से भागी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो जगहों पर हुआ गंदा काम; गुरुग्राम में खुला मामला

    देवर ने बंदूक की नोंक पर बनाए शारीर‍िक संबंध, पत‍ि ने पार की हैवान‍ियत की हदें... महि‍ला ने बयां क‍िया दर्द