Bihar Political News लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक दिग्गज नेता कौशल सिंह ने इस्तीफा दिया था। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराएंगे। इस बात को लेकर बिहार में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कौशल सिंह पटना भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
संवाद सूत्र, बांका। Bihar Political News अंग किसान मोर्चा के संरक्षक सह पूर्व प्रत्याशी कौशल सिंह भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। जानकारी हो कि सोमवार को कौशल सिंह ने जदयू (JDU) के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंगलवार को वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस पर चर्चा की।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा से जुड़ने की अपील की। कौशल सिंह 19 जनवरी को पटना भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। जानकारी हो कि कौशल सिंह के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जाएंगे।
दर्जनों गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे
कौशल सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से कार्यकर्ता 18 जनवरी को दोपहर में ही दो सौ की संख्या में छोटी गाड़ियों एवं दर्जनों की संख्या में बड़ी गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे।
![]()
कौशल सिंह
उन्होंने कहा कि बांका लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता पटना जा रहे हैं। जो सभी पीएम नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत के महाभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने पर बल देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।