बांका में नई कार की डिलीवरी देने जा रहे ड्राइवर की पोखर में डूबने से मौत, अन्य की तलाश में जुटी NDRF टीम
बांका के रजौन थाना क्षेत्र में एक नई महिंद्रा कार पोखर में गिरने से उसके चालक कमल किशोर ठाकुर की ...और पढ़ें

अन्य की तलाश में जुटी NDRF टीम
HighLights
नई महिंद्रा कार पोखर में गिरी, चालक की मौत हुई।
धनबाद से पूर्णिया जा रही थी नई महिंद्रा 3XO।
एनडीआरएफ टीम पोखर में अन्य यात्रियों की तलाश कर रही।
संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। रजौन थाना क्षेत्र के खुशालपुर बहियार स्थित भदैई पोखर में शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित होकर गिरी महिंद्रा कार को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान शनिवार को पूर्णिया जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सुकसैना गांव निवासी कमल किशोर ठाकुर (45) के रूप में हुई है।
वह धनबाद से नई महिंद्रा 3XO कार लेकर पूर्णिया स्थित ब्रजेश ऑटोमोबाइल शोरूम में डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरी।
कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका
कार से चालक का शव बरामद होने के बाद शनिवार को बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में कार में अन्य लोगों के सवार होने की भी आशंका जताई जा रही है। इधर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि चालक ने रास्ते में कुछ यात्रियों को भी कार में बैठा लिया था। इसी आशंका को देखते हुए पोखर में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
घटनास्थल पर अजगैबीनाथ धाम से एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर बचाव अभियान चला रही है। पोखर में 20 फीट से अधिक पानी होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। टीम के पहुंचने में करीब सात घंटे लगने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और कार में अन्य लोगों की मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है। शोरूम मालिक ने बताया कि गाड़ी के आर्डर के कारण चालक धनवाद से गाड़ी लेकर आ रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।