बांका में काल बना तालाब: भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर अंधेरे में पानी में समाई SUV, एक की मौत; चार की तलाश जारी
Banka Scorpio Accident Rajaun: भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे तालाब ...और पढ़ें
-1793386602916_m.webp)
Banka Scorpio Accident Rajaun: बांका जिले में भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र स्थित रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई।
HighLights
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में गिरी।
हादसे में एक शव बरामद, चार अन्य लापता होने की आशंका।
अंधेरा और गहराई के कारण बचाव कार्य में बाधा।
संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। Banka Scorpio Accident Rajaun: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप धोबीडीहर गांव के पास शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार नई एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे पोखर में जा गिरी।
हादसे में अब तक एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि वाहन में सवार तीन से चार अन्य लोगों के गहरे पानी में डूबने की आशंका है। घटना के बाद इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
-1793385726949.webp)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंहनान गांव की ओर से आ रही एसयूवी की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक रास्ते में एक मवेशी (गाय) आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में चालक ने संतुलन खो दिया। कार पहले सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकराई और फिर उछलकर सीधे गहरे पोखर में जा गिरी।

रात के अंधेरे और गड्ढों के बीच रेस्क्यू, एक शव निकला
सूचना मिलते ही रजौन थाना की पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात का घना अंधेरा और पोखर में अत्यधिक गहराई के साथ-साथ कीचड़युक्त गड्ढे होने के चलते बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाकी सवार भी पानी के तेज दबाव और दलदल में फंस गए हैं। बता दें कि मृतक की कमीज के कॉलर पर पूर्णिया लिखा हुआ है।
-1793384612652.webp)
तीन स्थानीय युवकों की बहादुरी से क्रेन से खींची गई कार
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय तीन युवकों- कैलाश, पीयूष और योगेश ने अदम्य साहस का परिचय दिया। इन युवाओं ने जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में गोता लगाया और जलमग्न कार में रस्से बांधे। इसके बाद क्रेन की सहायता से एसयूवी को खींचकर बाहर निकाला गया। युवकों के इस साहसिक प्रयास की ग्रामीणों और अधिकारियों ने सराहना की। वाहन को तालाब से निकाल लिया गया है। वाहन में मिठाई और प्रसाद मिला है।
-1793385836842.webp)
मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ
घटना की गंभीरता को देखते हुए बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा और एसडीओ राजकुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और कैंप कर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। स्थानीय पुलिस वहां काफी संख्या में हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वाहन पर पांच लोग थे। कोई चार लोगों के वाहन में रहने की बात कह रहे हैं।
-1793385797276.webp)
अजगैबीनाथ से NDRF तलब
एसडीओ राजकुमार ने बताया कि तालाब में अभी और लोगों के दबे या फंसे होने की आशंका है। इसके मद्देनजर अजगैबीनाथ गंगा धाम में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को तत्काल बांका तलब किया गया है। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचते ही मोटरबोट और आधुनिक सर्च लाइटों के सहारे पूरे पोखर में सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा, ताकि लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।