विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले हफ्ते बांका आएंगे CM Nitish Kumar, तैयारी में जुटा प्रशासन; पिछली बार समाधान यात्रा के दौरान आए थे CM

By Bijendra Kumar RajbandhuEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 23 Sep 2023 01:00 AM (IST)

Nitish Kumar राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले सप्ताह बांका आएंगे उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो ...और पढ़ें

अगले हफ्ते बांका आएंगे CM Nitish Kumar, तैयारी में जुटा प्रशासन; पिछली बार समाधान यात्रा के दौरान आए थे CM
अगले हफ्ते बांका आएंगे CM Nitish Kumar, तैयारी में जुटा प्रशासन; पिछली बार समाधान यात्रा के दौरान आए थे CM

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय
  2. समाधान यात्रा के क्रम में इसी साल फरवरी में आए थे नीतीश, जीविका दीदियों के साथ किया था संवाद

संवाद सूत्र, बांका: राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले सप्ताह बांका आएंगे, उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। आरएमके मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यहां के बाद नीतीश कुमार नव निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही कुछ देर के लिए जदयू सहित महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले वे इसी साल छह फरवरी को बांका आए थे। यहां पर उन्होंने कटोरिया के मनिया गांव में चांदी की मछली तैयार करने वाले कुटीर उद्यमियों से मुलाकात की।

विधायक बोले- ऐतिहास‍िक होगा कार्यक्रम

साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया था। इसके बाद जीविका दीदी के साथ संवाद के क्रम में भी भाग लिया था। अब करीब छह महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से बांका आ रहे हैं।

इधर, जदयू के बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Shiksha Sevak: KK Pathak ने दोगुना किया 27 हजार शिक्षा सेवकों का मानदेय, अक्‍टूबर से मिलेंगे ₹ 22 हजार

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Bahali 2023: मध्य विद्यालयों में होगी 31,982 शिक्षकों की नियुक्ति, महिलाओं को 50 प्रत‍िशत आरक्षण

संवाद सूत्र, पंजवारा (बांका): थाना मुख्यालय के एक मोहल्ले से दस दिन पूर्व फरार युवती गुरूवार देर शाम पंजवारा बाजार में एक दुकान के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ गई, उसके साथ पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है, जो थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव आशीष कुमार झा है।

इस मामले को लेकर घर से फरार युवती के पिता ने थाना में घटना की जानकारी दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में फरार युवती अपने प्रेमी संग दिल्ली भाग गई थी। वहां शादी रचाने की बात भी सामने आ रही है।

इसी बीच पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सरेंडर की दबिश देना शुरू किया तब दोनों वापस अपने घर आ रहा था। सूचना पर ऐन मौके पर पुलिस ने उसे बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में केस दर्ज कर युवती को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को बांका न्यायालय भेजा गया। वहीं, प्रेमी आशीष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकलेश कुमार राम इस आशय की जानकारी दी।