विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा स्मार्ट विलेज, केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया इन सुविधाओं से होगा लैस

Published: Mon, 27 Jan 2025 12:11 PM (GMT+05:30)

Bihar News बांका दौरे पर आए भारत सरकार के ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बाबरचक में ...और पढ़ें

बिहार के स्मार्ट विलेज का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक। (फोटो जागरण)
बिहार के स्मार्ट विलेज का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. लाभुकों से की पूछताछ, हर योजनाओं की ली जानकारी
  2. दो फरवरी को मुख्यमंत्री कर सकते हैं इसका उद्घाटन

संवाद सूत्र, रजौन (बांका)।  भारत सरकार के ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक शनिवार को नवादा-खरौनी पंचायत के बाबरचक में बन रहे बिहार के स्मार्ट विलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट विलेज के चारों ओर भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिया। 

यहां रहने वाले लाभुकों से बातचीत कर उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट विलेज में सभी सुविधाएं सरकार दे रही है। इस पर लाभुकों ने कहा कि स्मार्ट विलेज में हर एक सुविधा उपलब्ध होने के कारण बहुत अच्छा लग रहा है। यहां बच्चों के लिए पढ़ने से लेकर खेलने एवं इलाज कराने तक की सुविधा उपलब्ध है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया वितरण

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में 112 आकांक्षी जिला को चिह्नित किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई जिले हैं जहां जितना विकास होना चाहिए था, वहां उतना विकास अभी तक नहीं हो पाया है। इसलिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा आकांक्षी कार्यक्रम से काफी विकसित जिले बनेंगे। तब जाकर देश विकास करेगा और यहां के नागरिक अपने पैरों पर खड़े होंगे।

स्मार्ट विलेज में होंगी ये सुविधाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्मार्ट विलेज एक नया गांव यहां बसाया जा रहा है। साथ ही उनके विकास के लिए बच्चों को पढ़ाई से लेकर खेलने तक की यहां हर एक सुविधाओं में आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, सोलर लाइट, हाट, खेल मैदान, पानी टंकी सहित आदि सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का पहला प्रोजेक्ट है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले में हेल्थ कार्ड 100 प्रतिशत लोगों का बन चुका है। जिससे लोगों को अब बड़े इलाज कराने में भी सुविधा मिलेगी।

नवादा हाई स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया अवलोकन

केंद्रीय मंत्री ने स्मार्ट विलेज से लौटने के क्रम में नवादा हाई स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया। यहां पढ़ने वाले बच्चों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल, डीडीसी अंजनी कुमार, बीडीओ कुमारी अंतिमा, सीओ कुमारी सुषमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, सुभाष साह, बम शंकर साह, नितेश कुमार, प्रभाष केसरी सहित अन्य थे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा में दो फरवरी को बांका आने वाले हैं। मुख्यमंत्री इस स्मार्ट विलेज का उद्घाटन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Police: अब पुलिस लाइन में नहीं रहेंगे पुलिसकर्मी!, भागलपुर में यहां बनाई जा रही कॉलोनी

Bihar: इस जिले में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा तालाब, 156 एकड़ होगा रकबा; 75.28 करोड़ की DPR तैयार