पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार फिर रचाई शादी: बांका में दूल्हे की पोल खोलने पहुंची पहली पत्नी, 1 घंटे तक हंगामा
बांका में एक शादीशुदा युवक ने दूसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बच्चे भी हैं। पहली पत्नी के ...और पढ़ें

दूल्हे की पोल खोलने पहुंची पहली पत्नी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बांका में शादीशुदा युवक ने किया दूसरा प्रेम विवाह।
पहली पत्नी ने जोगडीहा चौक पर किया जमकर हंगामा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, जांच जारी।
संवाद सूत्र, बांका। प्रेम विवाह का ऐसा जुनून सवार हुआ कि पहले से शादीशुदा युवक ने सोमवार को दूसरी युवती से शादी कर ली। युवक के बच्चे भी हैं। दूसरी ओर, इसकी जानकारी मिलते ही पहली पत्नी जोगडीहा चौक पहुंच गई और विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
बताया जाता है कि दूसरी शादी करने वाली युवती बांका के एक गांव की छात्रा है। पढ़ाई के सिलसिले में बांका आने-जाने के दौरान उसकी युवक से जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। सोमवार को दोनों ने शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही युवक की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और शादी का विरोध शुरू कर दिया।
एक घंटे तक चौक पर तमाशा बना रहा
हंगामा बढ़ता देख किसी ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे तक चौक पर तमाशा बना रहा।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बांका में खूनी पंचायत: इंसाफ करने पहुंचे पंच ने लाठी मारकर की विधवा की हत्या, आरोपी फरार
