भागलपुर-भलजोर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर! परियोजना से रफ्तार के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ
भागलपुर-भलजोर फोरलेन परियोजना के संभावित शिलान्यास से बांका और आसपास के इलाकों में खुशी है। यह 1720 करोड़ की 67 ...और पढ़ें

भागलपुर -हंसडीहा एनएच 133ई सड़क. जागरण
HighLights
1720 करोड़ की लागत से 67 किमी फोरलेन का निर्माण।
परियोजना से आवागमन सुगम होगा, आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। Bhagalpur Bhaljor Four Lane Highway: भागलपुर-भलजोर फोरलेन परियोजना के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बांका जिले के बौंसी और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है।
मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना का शिलान्यास किए जाने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एनएच किनारे स्थित मरचून मैदान में 9 अक्टूबर के संभावित कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा 'भागलपुर-भलजोर फोरलेन परियोजना' के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बांका के बौंसी में उत्साह
1720 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दो चरणों में 67 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क का होगा निर्माण
9 अक्टूबर के संभावित कार्यक्रम को लेकर मरचून मैदान में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज, हटाया जा रहा अतिक्रमण
स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने कहा: जर्जर सड़क व जाम से मिलेगी मुक्ति, हाईवे किनारे व्यापार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इसके लिए मैदान के आसपास से अस्थाई अतिक्रमण हटाने का काम जारी है और हैंगर निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस महत्वाकांक्षी फोरलेन परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
1720 करोड़ से बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क, हादसों में आएगी कमी
गौरतलब है कि भागलपुर से भलजोर तक दो चरणों में कुल 1720 करोड़ रुपये की राशि से 67 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 30 मीटर चौड़ी इस सड़क के बीच में 3 मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। फोरलेन के निर्माण से क्षेत्र को वर्षों से लग रहे जाम और जर्जर सड़क की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
शिलान्यास के बाद अगले साल से इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वन-वे ट्रैफिक और बीच में डिवाइडर होने के कारण आमने-सामने की टक्कर का खतरा बेहद कम हो जाएगा, जिससे सुरक्षित सफर सुनिश्चित होगा।
व्यापार को मिलेगी गति, ढाबे-पेट्रोल पंप खुलने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
परियोजना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों, किसानों और युवाओं ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। लोगों का मानना है कि इस परियोजना से भागलपुर और भलजोर के बीच दूरी तय करने में समय की भारी बचत होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।
हाईवे के किनारे नए होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप और वाहन मरम्मत केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा, फोरलेन बनने से आसपास के ग्रामीण इलाकों की जमीनों की कीमतों में इजाफा होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
