विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बिना सूचना 3 दिन से ज्यादा गायब रहे तो गुरुजी की बढ़ेगी मुश्किल; बांका में 62 शिक्षकों का डेटा ब्लॉक

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:31 PM (IST)

Banka Teacher News Absent Rules बिहार के बांका जिले में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। ...और पढ़ें

Banka Teacher News Absent Rules बिहार के शिक्षकों की बढ़ी टेंशन! बिना सूचना 3 दिन भी गैरहाजिर रहे तो रोकेगा वेतन

Banka Teacher News Absent Rules बिहार के शिक्षकों की बढ़ी टेंशन! बिना सूचना 3 दिन भी गैरहाजिर रहे तो रोकेगा वेतन

HighLights

  1. बिना सूचना तीन दिन अनुपस्थित शिक्षकों को अब अनुमति लेनी होगी।

  2. बांका में 62 अनुपस्थित शिक्षकों का डेटा ब्लॉक, वेतन रुका।

  3. झारखंड में नौकरी कर रहे बिहार के शिक्षकों पर शिकंजा कसा।

जागरण संवाददाता, बांका। Banka Teacher News Absent Rules बिहार के सरकारी स्कूलों में अनुशासन और समयबद्धता को लेकर शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पकड़ अब लगातार मजबूत होती जा रही है। निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले, देरी से आने और समय से पहले गायब होने वाले शिक्षकों पर विभाग पहले ही कार्रवाई की मुहिम चला रहा है।

इसी कड़ी में, भागलपुर में फर्जी नामों पर वेतन और एरियर भुगतान का मामला उजागर होने के बाद, बांका जिला शिक्षा विभाग ने बेहद सख्त और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के लगातार तीन दिनों या उससे अधिक समय तक विद्यालय से अनुपस्थित रहता है, तो उनकी मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। अब विद्यालय प्रधान (प्रधानाध्यापक) लगातार तीन दिन बाद लौटने वाले ऐसे शिक्षकों को सीधे स्कूल में योगदान (ज्वाइन) नहीं करा सकेंगे।

इसके साथ ही, किसी भी शिक्षक के बिना सूचना लगातार तीन दिन गैरहाजिर होने पर विद्यालय प्रधान को इसकी तुरंत जानकारी प्रभाग और जिला कार्यालय को देनी होगी। अब शिक्षक को दोबारा स्कूल में अपनी ड्यूटी शुरू करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से विधिवत अनुमति लेनी होगी, जिसके बाद ही उनका योगदान संभव हो सकेगा।

भागलपुर अवैध भुगतान प्रकरण के बाद बांका में 62 शिक्षकों का डेटा हुआ ब्लॉक

भागलपुर में हाल ही में सामने आए अवैध भुगतान प्रकरण के बाद बांका जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO - स्थापना) संजय कुमार यादव ने बताया कि लंबे समय से अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले जिले के 62 शिक्षकों की पहचान कर उनका डेटा पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है।

इन 62 शिक्षकों का एचआरएमएस (HRMS - ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) अकाउंट और ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) पोर्टल पर डेटा ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे उनके वेतन और अन्य सरकारी लाभों के भुगतान पर पूरी तरह रोक लग गई है।

इन 62 शिक्षकों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो महीनों से बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब हैं, कुछ के बारे में बीमारी या दुर्घटना के कारण अप्रिय खबरें हैं तो कइयों के लंबे समय से लापता होने की बात सामने आ रही है, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।

झारखंड में नौकरी कर बिहार में सेवा बचाने वाले शिक्षकों पर कसा शिकंजा

इस व्यापक जांच में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जब जिले के शिक्षकों के सक्रिय एचआरएमएस डेटा की गहराई से जांच शुरू हुई, तो पता चला कि बांका के कई शिक्षक पड़ोसी राज्य झारखंड में सरकारी नौकरी (शिक्षक या अन्य सेवाएं) पा चुके हैं और वहां अपनी योगदान भी दे चुके हैं। झारखंड में नौकरी ज्वाइन करने के बावजूद, इन शिक्षकों ने बांका के विद्यालय से अपना औपचारिक त्यागपत्र (इस्तीफा) नहीं दिया।

ऐसा इसलिए किया गया ताकि झारखंड में यदि उनकी नौकरी पर कोई संकट आए या बहाली रद्द हो, तो वे वापस बांका आकर अपनी पुरानी सेवा का दावा कर सकें। विभाग अब ऐसे दोहरी नौकरी और वेतन के लोभ वाले शिक्षकों को बिल्कुल बख्शने के मूड में नहीं है। इन सभी के ई-शिक्षाकोष और एचआरएमएस अकाउंट को ब्लॉक कर इनकी सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! भागलपुर-बांका में अतिरिक्त वेतन निकासी पर 1.22 करोड़ की वसूली शुरू, 350 शिक्षक रडार पर

 

"यदि कोई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के तीन दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहता है, तो विद्यालय प्रधान इसकी अविलंब रिपोर्ट करें। इसके बाद, संबंधित शिक्षक को दोबारा स्कूल में योगदान के लिए जिला कार्यालय से लिखित अनुमति लेनी होगी। जांच के क्रम में लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए 62 शिक्षकों के एचआरएमएस और ई-शिक्षाकोष अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है।"

-

— संजय कुमार यादव, डीपीओ (स्थापना), बांका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।