विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के खरना को लेकर बांका में 58 हजार लीटर दूध और 5 क्विंटल घी की बुकिंग: झारखंड के चार जिलों में भी होगी आपूर्ति

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:36 PM (IST)

Sudha Dairy Chhath Puja Kharna Milk Supply: बांका सुधा डेयरी में छठ के खरना के लिए 58 हजार लीटर दूध ...और पढ़ें

Sudha Dairy Chhath Puja Kharna Milk Supply: बांका सुधा डेयरी में 58 हजार लीटर दूध की एडवांस बुकिंग।

Sudha Dairy Chhath Puja Kharna Milk Supply: बांका सुधा डेयरी में 58 हजार लीटर दूध की एडवांस बुकिंग।

HighLights

  1. छठ खरना के लिए 58 हजार लीटर दूध की बुकिंग।

  2. 5 क्विंटल शुद्ध घी की भी अग्रिम बुकिंग हुई।

  3. झारखंड के चार जिलों में भी दूध की आपूर्ति।

संवाद सहयोगी, बांका। Sudha Dairy Chhath Puja Kharna Milk Supply: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में दूध और शुद्ध घी की मांग में जबरदस्त तेजी आ गई है। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना का महाप्रसाद तैयार करने के लिए बांका स्थित सुधा डेयरी में दूध की अग्रिम बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना है। इस बार डेयरी को करीब 58 हजार लीटर दूध की एडवांस बुकिंग मिली है।

खास बात यह है कि बांका डेयरी से ही पड़ोसी राज्य झारखंड के चार प्रमुख क्षेत्रों में भी खरना के लिए दूध की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, खरना के प्रसाद और अन्य पूजन सामग्री की तैयारी के लिए पांच क्विंटल शुद्ध घी की भी अग्रिम बुकिंग हुई है। अकेले बांका शहर के लिए 20 हजार लीटर से अधिक दूध सुरक्षित किया गया है।

देर रात से शुरू हुई दूध की पैकिंग

सुधा डेयरी के मार्केटिंग ऑफिसर कमलेश कुमार झा ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दूध और घी की मांग काफी अधिक है। सभी निर्धारित केंद्रों पर समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार की देर रात से ही दूध की पैकिंग शुरू कर दी गई है। दुग्ध समितियों को भी समय पर दूध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच क्विंटल शुद्ध घी की मांग भी प्राप्त हुई है, जिसकी आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बांका सुधा डेयरी (छठ खरना आपूर्ति)

  • कुल अग्रिम दूध बुकिंग: लगभग 58,000 लीटर

  • शुद्ध घी की बुकिंग: 5 क्विंटल (500 किलोग्राम)

  • झारखंड में आपूर्ति क्षेत्र: देवघर, दुमका, बासुकीनाथ और गोड्डा

  • बांका जिले के रूटवार दूध आवंटन:

    • बांका शहरी क्षेत्र: 20,240 लीटर

    • श्याम बाजार रूट: 14,344 लीटर

    • बेलहर रूट: 3,575 लीटर

    • कटोरिया रूट: 2,438 लीटर

खरना को लेकर बांका डेयरी से झारखंड के देवघर, दुमका, बासुकीनाथ और गोड्डा में भी दूध भेजा जाएगा। इसके लिए विशेष परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था तैयार कर ली गई है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में छठ व्रतियों को दूध की किसी प्रकार की कमी न हो।

जिले के विभिन्न रूटों पर तय हुआ कोटा, श्याम बाजार में 14344 लीटर की बुकिंग

डेयरी प्रबंधन की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण बाजारों को जोड़ते हुए सुचारू रूप से दूध भेजने की व्यवस्था की गई है। तय रूट चार्ट के अनुसार, बांका शहरी क्षेत्र के लिए 20,240 लीटर, श्याम बाजार रूट के लिए 14,344 लीटर, बेलहर रूट के लिए 3,575 लीटर और कटोरिया रूट के लिए 2,438 लीटर दूध की बुकिंग हुई है। डेयरी प्रबंधन का प्रयास है कि खरना अनुष्ठान से पूर्व सभी निर्धारित केंद्रों तक दूध की खेप पहुंच जाए, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद तैयार करने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- कर्ण की धरती गूंज रहे छठ गीत, नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व शुरू; शनिवार को खरना व सोमवार को सुबह का अर्घ्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।