विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका SP का कड़ा एक्शन! शराब पीने और अनुशासनहीनता में हवलदार व महिला सिपाही बर्खास्त, स्पष्टीकरण मिला असंतोषजनक

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:21 PM (IST)

Banka Police Disciplinary Action: बांका एसपी अनिमेष कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एक हवलदार और ...और पढ़ें

Banka Police Disciplinary Action: बांका SP अनिमेष कुमार की बड़ी कार्रवाई; शराब पीने और अनुशासनहीनता में हवलदार व महिला सिपाही सेवा से बर्खास्त

Banka Police Disciplinary Action: बांका SP अनिमेष कुमार की बड़ी कार्रवाई; शराब पीने और अनुशासनहीनता में हवलदार व महिला सिपाही सेवा से बर्खास्त

HighLights

  1. एसपी अनिमेष कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया।

  2. हवलदार शराब पीने और सिपाही अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए।

  3. विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित, स्पष्टीकरण असंतोषजनक मिला।

जागरण संवाददाता, बांका। Banka Police Disciplinary Action: बिहार पुलिस में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मियों पर नकेल कसते हुए बांका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने विभागीय मर्यादा तार-तार करने और कदाचार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हवलदार और एक महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त किए गए कर्मियों में हवलदार/03 चितरंजन राउत और महिला सिपाही पीटीसी-155 संगीता कुमारी शामिल हैं। दोनों कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच में आरोप पूरी तरह प्रमाणित पाए गए थे।

शराब पीने के आरोप में पहले जा चुके थे जेल

बांका पुलिस कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हवलदार चितरंजन राउत पर दो अगस्त 2025 को शराब सेवन करने का संगीन आरोप लगा था। राज्य में लागू सख्त मद्यनिषेध कानून के तहत पुलिस बल के सदस्य द्वारा शराब पीने को विभाग ने बेहद गंभीर माना था।

इस मामले में तत्कालीन समय में बांका थाना में कांड संख्या 329/25 दर्ज कर हवलदार को गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

जांच में आरोप सत्य, स्पष्टीकरण मिला असंतोषजनक

जेल जाने के साथ ही दोनों कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई थी। विभागीय जांच संचालन पदाधिकारी ने विस्तृत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर हवलदार और महिला सिपाही संगीता कुमारी के खिलाफ लगे अनुशासनहीनता के आरोपों को पूरी तरह प्रमाणित पाया।

इसके बाद दोनों को अपने बचाव में अंतिम स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उनके द्वारा दिए गए जवाब को तथ्यहीन और असंतोषजनक पाया।

3 नवंबर से तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों कर्मियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। एसपी के आदेशानुसार, तीन नवंबर 2026 से दोनों पुलिसकर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

एसपी की इस सख्त और बड़ी कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि खाकी की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिना OTP मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.20 लाख; बांका में ग्रामीण डॉक्टर बने शिकार, पासबुक अपडेट कराई तो उड़े होश



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।