विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना OTP मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.20 लाख; बांका में ग्रामीण डॉक्टर बने शिकार, पासबुक अपडेट कराई तो उड़े होश

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:21 PM (IST)

Banka Shambhuganj Cyber Fraud: बांका के शंभुगंज में साइबर अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर उनके बैंक ...और पढ़ें

Banka Shambhuganj Cyber Fraud: शंभुगंज में साइबर अपराधियों का आतंक: ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.20 लाख

Banka Shambhuganj Cyber Fraud: शंभुगंज में साइबर अपराधियों का आतंक: ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.20 लाख

HighLights

  1. ग्रामीण चिकित्सक के मोबाइल को हैक किया गया।

  2. फोन-पे से 2.20 लाख रुपये की ठगी हुई।

  3. बिना ओटीपी के खाते से रकम निकाली गई।

संवाद सहयोगी, जागरण, शंभुगंज (बांका)। बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जालसाज परंपरागत ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगने के बजाय आधुनिक तकनीकी पैंतरे अपनाते हुए सीधे मोबाइल फोन हैक कर बैंक खातों में सेंधमारी कर रहे हैं।

ठगी का ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला करसोप गांव में सामने आया है, जहां शातिरों ने एक ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर उनके बचत खाते से 'फोन-पे' के माध्यम से 2.20 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली।

बिना ओटीपी के खाते से गायब हुई रकम, नहीं मिली त्वरित जानकारी

पीड़ित डॉ. घनश्याम शर्मा (निवासी करसोप) ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन को तकनीकी रूप से हैक कर लिया था। इसके बाद शातिरों ने उनके बैंक खाते से लिंक फोन-पे ऐप के जरिए कई अलग-अलग लेन-देन कर खाते से कुल 2.20 लाख रुपये पार कर दिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम कटने के दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई अलर्ट मैसेज आया और न ही उन्हें खाते से पैसे कटने की तात्कालिक भनक लगी।

पासबुक अपडेट कराते ही उड़े होश, बैंक से थाने पहुंचे पीड़ित

इस बड़ी ठगी का खुलासा तब हुआ जब डॉ. शर्मा किसी आवश्यक कार्यवश बैंक पहुंचे और काउंटर पर अपनी पासबुक अपडेट कराई। खाते का स्टेटमेंट देखते ही उनके होश उड़ गए; खाते की जमा पूंजी साफ हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक को मामले से अवगत कराया।

बैंक प्रबंधक की सलाह पर उन्होंने तुरंत शंभुगंज थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। मामले की तकनीकी जटिलता और वित्तीय लेन-देन को देखते हुए शंभुगंज पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शिकायत को अग्रिम अनुसंधान के लिए साइबर थाना, बांका को प्रेषित कर दिया है।

संदेहास्पद लिंक और अज्ञात ऐप से सावधान रहने की अपील

क्षेत्र में लगातार पैर पसार रहे साइबर अपराधों को लेकर स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और न ही प्ले स्टोर से बाहर की किसी संदेहास्पद एपीके फाइल या ऐप को इंस्टॉल करें। साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना समय गंवाए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते बैंक खाते को फ्रीज कराकर रकम को सुरक्षित बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- मोबाइल पर लगातार आए ऐसे OTP कि फोन हो गया स्विच ऑफ, फिर बैंक खाते से उड़ गए 99 हजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।