बांका में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो हटाने की कवायद तेज, 49 यूआरएल को किया गया चिह्नित
पुलिस ने बांका के मंदार में युवती से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो पर कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर थाने ...और पढ़ें
-1790437777139_m.webp)
बांका मंदार पर्वत में छेड़खानी। फाइल फोटो
HighLights
मंदार में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित।
पुलिस ने साइबर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की तेज।
49 वीडियो यूआरएल चिह्नित, हटाने के लिए प्लेटफॉर्म को भेजा।
संवाद सूत्र, बांका। बौंसी के मंदार में युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रहे 49 वीडियो के यूआरएल को चिह्नित कर उन्हें हटाने के लिए फेसबुक, यू-ट्यूब सहित अन्य संबंधित प्लेटफार्म को भेजा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बौंसी थानाध्यक्ष के बयान पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ज्ञात हो कि मंदार क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया था। वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
मामले में वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस अब वीडियो के प्रसारण के स्रोत और उसे इंटरनेट मीडिया पर साझा करने वालों की भी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध वीडियो को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
