बांका में पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी रसोई गैस, 3200 कनेक्शन में से 1340 घरों तक सप्लाई, 6 पेट्रोल पंपों पर CNG सुविधा
Banka PNG Gas Pipeline CNG Pump Expansion DM Anshul Agrawal Meeting: बांका जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के ...और पढ़ें
-1795033881611_m.webp)
Banka PNG Gas Pipeline CNG Pump Expansion DM Anshul Agrawal Meeting:
HighLights
बांका में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार और सीएनजी सुविधा तेज होगी।
डीएम ने 3200 पीएनजी कनेक्शन लक्ष्य जल्द पूरा करने को कहा।
सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए।
संवाद सूत्र, बांका। Banka PNG Gas Pipeline CNG Pump Expansion DM Anshul Agrawal Meeting: जिले में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन के विस्तार कार्य को अब और तेज किया जाएगा। वर्तमान में बांका जिले के करीब 27 किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।
इसके साथ ही वाहन चालकों की सुविधा के लिए जिले के नौ पेट्रोल पंपों पर सीएनजी (CNG) सुविधा विकसित करने की योजना के तहत छह पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि शेष तीन पंपों पर कार्य जारी है।
DM अंशुल अग्रवाल ने की शहरी गैस अनुश्रवण समिति की समीक्षा
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला शहरी गैस अनुश्रवण व सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी और एचपीसीएल (HPCL) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान पीएनजी पाइपलाइन के विस्तार, निर्माण कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और सीएनजी सुविधाओं के विकास की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए शहरी गैस वितरण नीति अधिसूचित की गई है, जिसके तहत खुदाई और पाइपलाइन निर्माण में अंतर-विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर हादसे से सबक, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन का निर्देश
जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मुजफ्फरपुर में हुई गैस रिसाव व हादसे की घटना के मद्देनजर निर्माण एजेंसी को गैस पाइपलाइन बिछाने में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, वहां के रूट और कार्यस्थलों की विस्तृत जानकारी पहले ही संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं, ताकि अन्य बुनियादी सुविधाओं की लाइनें क्षतिग्रस्त न हों।
इसके अलावा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को एजेंसी व स्थानीय वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर निर्माण कार्य की कार्ययोजना पर चर्चा करने का निर्देश दिया गया, जिससे धरातल पर काम के दौरान कोई अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।
3200 पीएनजी कनेक्शन के लक्ष्य में 1340 पूरे
बैठक में घरेलू पीएनजी कनेक्शन वितरण की भी गहन समीक्षा की गई। एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में 3,200 कनेक्शन के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,340 घरों तक कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। इस पर डीएम ने शेष लक्ष्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नौ पेट्रोल पंपों में से शेष बचे तीन पंपों पर सीएनजी सुविधा विकसित करने का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करने को कहा गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।