विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांका में तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत, शव मिलते ही परिजनों की चीख से गमगीन हो गया गांव

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 19 Aug 2023 04:28 PM (IST)

बांका में शनिवार को तालाब में डूबने से से एक साथ तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीनों छात्राएं तालाब ...और पढ़ें

बांका में तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत
बांका में तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की मौत

बांका: बांका में शनिवार को तालाब में डूबने से से एक साथ तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीनों छात्राएं तालाब में नहाने गई थी। वहीं, तीन छात्राओं की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसा शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव स्थित तालाब में डूबने से हुआ है।

इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और तीनों छात्राओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के फंटूश यादव की 10 वर्षीय बेटी सिंपल कुमारी, 9 वर्षीय शिवानी कुमारी और कुंदन यादव की 8 वर्षीय बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है।

पैर से फिसलने से हुआ हादसा 

बताया गया कि विद्यालय में मनसा पूजा की छूट्टी के चलते तीनों बच्चियां तालाब किनारे घूमने बहियार गई थी। इसी क्रम में शिवानी कुमारी का पैर किसी तरह फिसल गया और तालाब में जा गिरी। शिवानी को चिल्लाते देख बचाने के लिए बहन सिंपल के बाद राजनंदनी ने भी छलांग लगा दी।

ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर

यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । शोर की आवाज सुन बहियार में काम कर रहे किसान दौड़कर तालाब पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव में भी सन्नाटा पसर हुआ है। परिजन ने बताया कि सिंपल पांचवी कक्षा एवं शिवानी और राजनंदनी चौथी कक्षा में गांव के मध्य विद्यालय सोनडीहा में पढ़ती थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।