विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banka: डीजे पर नाच रहे युवक को ट्रक ने कुचला, अस्‍पताल ले जाने के दौरान मौत; लोगों ने किया सड़क जाम

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Wed, 16 Aug 2023 08:16 AM (IST)

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में इंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर जोगनी गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने ...और पढ़ें

Banka: डीजे पर नाच रहे युवक को ट्रक ने कुचला, अस्‍पताल ले जाने के दौरान मौत
Banka: डीजे पर नाच रहे युवक को ट्रक ने कुचला, अस्‍पताल ले जाने के दौरान मौत

बांका, संंवाद सूत्र। Banka News: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में इंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर जोगनी गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत मंगलवार की रात हो गई। मृतक की पहचान जोगनी गांव के मुफरीद के 35  वर्षीय पुत्र मु सागीर के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, गांव में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। मु सागीर अन्य साथियों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा था।

सीएचसी से युवक को किया गया रेफर

इस क्रम में बांका की ओर से आ रहे कार्टन लोडेड ट्रक ने युवक को ठोकर मार दी, जिससे युवक बीच सड़क पर गिर पड़ा। स्वजन ने आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया।

चिकित्सक ने युवक की नाजुक हालत देख बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्वजन सहित ग्रामीणों ने इंगलिशमोड़-असरगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोग आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।