बांका में मंदार महोत्सव की तैयारियां से तेज, 14 जनवरी को होगा आगाज, कृषि प्रदर्शनी में दिखेगा समेकित खेती का मॉडल
बांका में राजकीय बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसका उद्घाटन 14 जनवरी को होगा। कृषि प्रदर्शनी में उद्यान विभाग द्वारा समेकित कृषि का आकर्षक मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसमें उन्नत खेती के तरीके दिखाए जाएंगे।

मंदार महोत्सव की तैयारियों व कृषि प्रदर्शनी स्थल की झलक
HighLights
मंदार महोत्सव की तैयारियां डीएम अंशुल अग्रवाल के निरीक्षण के बाद शुरू।
कृषि प्रदर्शनी में उद्यान विभाग समेकित कृषि का आकर्षक मॉडल दिखाएगा।
महोत्सव का आगाज 14 जनवरी को भगवान मधुसूदन की शोभायात्रा से।
संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। राजकीय बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव की डीएम अंशुल अग्रवाल के निरीक्षण के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के आकर्षण का केंद्र रहने वाली कृषि प्रदर्शनी में उद्यान विभाग द्वारा समेकित कृषि का आकर्षक मॉडल तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए विभाग द्वारा मिट्टी की जोताई कर खेत को तैयार कर लिया गया है। एक दिसंबर को बीज बोआई का कार्य किया जाएगा, जिससे करीब डेढ़ माह में मंदार महोत्सव के उद्घाटन के दिन 14 जनवरी तक पौधे तैयार हो जाएंगे।
किचन गार्डन में दो दर्जन से अधिक सब्जी, फूल और फल के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के तरीके दिखाए जाएंगे। वहीं, जल छाजन मॉडल में किसानों को बंजर भूमि पर बरसात का पानी संरक्षित कर खेती करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी अपने-अपने मॉडल तैयार करने के लिए साफ-सफाई सहित अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
मकर संक्रांति पर शोभायात्रा के साथ आगाज, 50 लाख से अधिक खर्च
जिला प्रशासन की टीम मंदार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अब तक दो बार निरीक्षण कर चुकी है। स्वयं डीएम अंशुल अग्रवाल मेले को आकर्षक बनाने के लिए बेहतर इंतजाम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में उम्दा कलाकारों की प्रस्तुति की घोषणा कर चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने डीएम से पांच दिवसीय मंदार महोत्सव का उद्घाटन दोपहर 12 बजे तक कराने का आग्रह किया है। मंदार महोत्सव का रंगारंग आगाज मकर संक्रांति के दिन भगवान मधुसूदन की शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। इस आयोजन में पर्यटन एवं राजस्व विभाग द्वारा करीब 50 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च किए जाने का अनुमान है।
पापहरणी मेला के लिए सात दिसंबर को सैरात की तिथि तय
दूसरी ओर, पापहरणी मेला के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा सात दिसंबर को सैरात की तिथि जारी कर दी गई है। सैरात प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेले में मनोरंजन व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।