बांका में करंट का कहर, भाई को बचाने दौड़ा दूसरा भाई भी चपेट में आया, एक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
बांका के अमरपुर में सीढ़ी पर उतरे करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय अनुज कुमार राय की दर्दनाक ...और पढ़ें

अनुज कुमार राय की (फाइल फोटो)
HighLights
अमरपुर में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक अनुज की मौत।
भाई को बचाने दौड़ा छोटा भाई रितेश भी हुआ घायल।
बारिश के कारण खुले तार से सीढ़ी में फैला था करंट।
संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के विष्मभरचक गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार और इलाके को झकझोर कर रख दिया।
घर की सीढ़ी पर उतरे करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक अनुज कुमार राय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बड़े भाई को बचाने के प्रयास में उसका छोटा भाई रितेश भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से बेहोश हो गया। मृतक अनुज मजدूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
सीढ़ी पर उतर आया था करंट, भाई को बचाने दौड़ा रितेश
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा विकास राय ने बताया कि अनुज बरामदे में बनी सीढ़ी के रास्ते छत पर स्थित कमरे में जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित खुले तार के संपर्क में सीढ़ी आ गई, जिससे अनुज करंट की चपेट में आकर सीढ़ी पर ही अहोश होकर गिर पड़ा।
भाई को सीढ़ी पर गिरा देख रितेश उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर स्वजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और किसी तरह बिजली का तार काटकर दोनों को अलग किया।
अस्पताल में डॉक्टर ने अनुज को किया मृत घोषित
परिजनों द्वारा दोनों भाइयों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहाँ चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने जांच के बाद अनुज कुमार राय को मृत घोषित कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। वहीं, जख्मी भाई रितेश का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में जारी है, जहाँ उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
बारिश के कारण खुले तार से फैला करंट
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बिजली के खुले तारों में नमी आ गई थी, जिसके संपर्क में आने से सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो रहा था।
इसी लापरवाही और प्राकृतिक आपदा के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। इस असामयिक मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- बांका में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी, तेलडीहा मंदिर के पास बदुआ नदी पर बनेगा 37 करोड़ का चेक डैम
यह भी पढ़ें- बांका में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, नौ प्रमंडलों की 30 टीमें दिखाएंगी दमखम, मैदान में रोमांच
