विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सवा 2 लाख की आबादी और 3 खटारा एंबुलेंस! रास्ते में ही थम जाते हैं पहिए, बांका पुलिस की गाड़ी से पहुंचते हैं मरीज

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:52 PM (IST)

बांका के बेलहर प्रखंड में सवा दो लाख की आबादी की स्वास्थ्य सेवा तीन पुरानी और अक्सर खराब रहने वाली ...और पढ़ें

सवा 2 लाख की आबादी और 3 खटारा एंबुलेंस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

सवा 2 लाख की आबादी और 3 खटारा एंबुलेंस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बेलहर में 2.25 लाख आबादी के लिए सिर्फ तीन पुरानी एंबुलेंस।

  2. अक्सर खराब रहने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत।

  3. सिविल सर्जन ने जांच कर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के सरकार के दावे बेलहर प्रखंड में खोखले साबित हो रहे हैं। यहां सवा दो लाख की आबादी की स्वास्थ्य सेवा तीन पुरानी एंबुलेंस के भरोसे है। स्थिति यह है कि तीनों एंबुलेंस अक्सर खराब रहती हैं। 

कई बार मरीजों को अस्पताल लाने और पहुंचाने के दौरान बीच रास्ते में ही एंबुलेंस का चक्का थम जाता है। ऐसे में प्रसव पीड़िताओं और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निजी वाहनों या पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

23 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत धौरी, खड़ौधा और बिज्जीखरबा में तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र तथा 23 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न दिशाओं में 15 से 18 किलोमीटर की दूरी पर गांव बसे हैं। जंगली और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां आवागमन भी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में एंबुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अस्पताल में एक छोटी सहित कुल तीन एंबुलेंस उपलब्ध हैं। लेकिन तीनों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। अक्सर मरम्मत के लिए भेजनी पड़ती है। महीने में करीब एक सप्ताह तक किसी न किसी खराबी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित रहती है। 

मरीजों को लाने और पहुंचाने में हो रही परेशानी

सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी एंबुलेंस डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। अब ये मरम्मत के सहारे चल रही हैं। खराब होने पर मरीजों को लाने और पहुंचाने में काफी परेशानी होती है।

बेलहर अस्पताल श्रावणी मेला और देवघर-अजगैबीनाथ मुख्य मार्ग के निकट स्थित है। इस मार्ग से सालोंभर श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन होता है। दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसके बावजूद नया एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया है।

जांच कर उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बेलहर में एंबुलेंस खराब रहने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। सीएचसी को नया एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बांका मिलिट्री ग्राउंड में भाई संग बहाया पसीना, एक साथ दारोगा बनीं दो बहनें; प्रियंका कटिहार तो पूजा लखीसराय में SI


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।