Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: 12 साल की बच्ची का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत पर गोली मारने की दी धमकी; मचा बवाल

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 05:11 PM (IST)

    बांका जिले के एक गांव में 12 साल की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने वाले बालू तस्कर नीतीश यादव और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने चार दिन बाद मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, रजौन(बांका)। बिहार के बांका जिले में राजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा को अगवा कर बालू तस्कर सहित दो ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है।

    पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद दो पक्षों के बीच गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल जांच के बाद रविवार को केस दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की रात की है। पुलिस की शिथिलता का आलम यह है कि घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। केवल एफएसएल टीम से जांच कराकर सो गई है। इससे लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बाबत छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि गांव में बुधवार की रात शादी को लेकर बरात निकल रही थी।

    इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी थी। तभी भीड़ का फायदा उठाकर बालू तस्कर नीतीश यादव एवं एक अन्य लड़के उसकी पुत्री को उठाकर गांव के ही कब्रिस्तान के पास लेकर चले गए।

    इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ कर पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए मौके से दोनों फरार हो गए।

    दुष्कर्म के बाद दे डाली धमकी

    • इसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि थाने में शिकायत की गई तो तुम लोगों को गोली मार देंगे। बच्ची ने कहा कि भीड़ से जबरदस्ती अगवा कर कब्रिस्तान के पास ले जाकर मुंह बंद कर दुष्कर्म किया।
    • किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है।
    • इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले में केस दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

    विवाद में मारपीट में एक किशोर का प्राइवेट पार्ट काटा

    शंभुगंज (बांका) के खजुरी गांव में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक पक्ष ने किशोर के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। जिससे किशोर का गुप्तांग तीन तिहाई हिस्सा कट गया है।

    इस घटना में पीड़ित पक्ष ने मंडल टोला के गौरव कुमार सहित अन्य के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बताया कि शुक्रवार को किशोर भी साथियों के साथ रंग - गुलाल उड़ा रहा था।

    इस दौरान किसी बात पर गौरव से विवाद हो गया। जिसमें गौरव ने प्राइवेट पार्ट पर ही हमला बोल दिया। गुप्तांग कट जाने से किशोर अचेत हो गया। स्वजन ने आनन - फानन में जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया।

    चिकित्सक डा रंजीत कुमार ने बताया कि प्राइवेट पार्ट का आधे से अधिक हिस्सा कट गया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

    यह भी पढ़ें-

    गाजियाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ पर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; 10 लोग घायल

    तांत्रिक पति ने रुपये लेकर पत्नी के साथ कराया दुष्कर्म, फिर तीन तलाक कहकर घर से निकाला