Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ पर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; 10 लोग घायल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:41 PM (IST)

    मुरादनगर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया जिसमें महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर लोगों को शांत कराया और सात लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

    Hero Image
    गाजियाबाद में होली पर युवती से छेड़छाड़ पर बवाल।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में बंबा रोड स्थित एक कॉलोनी में युवती के साथ हुए छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पत्थर लगने से महिलाओं को समेत दोनों पक्ष दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उनकी पुत्री किसी काम के चलते बाहर गई थी। इस बीच कॉलोनी के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर जाकर अपने स्वजन को इस बारे में सूचित किया। युवती के पिता इस बारे में आरोपित के स्वजन को बताया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गए। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

    दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूसे

    दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लात घूसे व डंडों से हमला किया। इसके अलावा दोनों ओर जमकर पथराव किया गया। पथराव होन के चलते कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। पत्थर लगने के कारण दोनों पक्ष के महिलाओं समेत दस लोग लोग घायल हो गए पुलिस ने मौके जाकर लाठी फटकार लोगों को शांत कराया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि एक ही समुदाय के बीच झगड़ा हो हुआ है। दोनों से पत्थर चलने की जानकारी मिली है। कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

    अबुपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

    निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबुपुर में होली की दोपहर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक-दूसरे को दाैड़ाकर पीटा। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किये। इस दौरान पथराव भी हुआ। अफरातफरी की स्थिति के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क पर लड़की से छेड़छाड़, सबके सामने कार में खींचने की कोशिश; लोगों ने बुलाई पुलिस