चिकेन-चावल छोड़कर बेचने लगे पूजा का सामान, त्योहारों में औरंगाबाद के बाजारों में दिखा अनोखा ट्रेंड
दीपावली नजदीक आते ही औरंगाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां दुकानदार त्योहार पर अतिरिक्त कमाई के लिए ...और पढ़ें

चिकेन-चावल छोड़कर बेचने लगे पूजा का सामान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
दीपावली पर औरंगाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
दुकानदार नियमित कारोबार छोड़कर मौसमी सामान बेच रहे हैं।
अतिरिक्त कमाई के लिए अस्थायी दुकानें भी खुल गई हैं।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। दीपावली नजदीक आते ही बाजार की रौनक बदल गई है। त्योहार पर अधिक कमाई की उम्मीद में कई दुकानदारों ने अपना नियमित कारोबार छोड़कर दूसरे सामानों की बिक्री शुरू कर दी है। बाजार में इन दिनों कारोबार का अनोखा नजारा दिख रहा है।
सामान्य दिनों में चिकेन और चावल बेचने वाले शुभम गुप्ता इन दिनों झाड़ू, लाइट, पटाखे, रुई और पूजा सामग्री बेच रहे हैं। पेंट और इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार करने वाले दुकानदारों ने बर्तनों की दुकानें सजाई हैं।
पेंट विक्रेता सुमित अग्रवाल बर्तन बेच रहे हैं। सब्जी विक्रेता उपेंद्र कुमार ने अपनी दुकान पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां रखी हैं। कपड़ा विक्रेता नीरज कुमार पटाखे बेच रहे हैं। बाजार में जगह-जगह अस्थायी दुकानें खुल गई हैं।
त्योहारों में अतिरिक्त कमाई का अवसर
दुकानदारों के मुताबिक, दीपावली साल का बड़ा त्योहार है और इस दौरान हर परिवार खरीदारी करता है। त्योहार से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ने से उन्हें अतिरिक्त कमाई का अवसर मिलता है।
सामान्य दिनों में सीमित ग्राहक आते हैं, जबकि दीपावली पर झाड़ू, दीया, लाइट, बर्तन, मूर्तियां और पटाखे खरीदने के लिए भीड़ उमड़ती है। दुकानदार कुछ दिनों के लिए अपना कारोबार बदल लेते हैं। त्योहार के बाद वे फिर पुराने व्यवसाय में लौट जाएंगे।