विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवगंज-रफीगंज स्टेट हाईवे-68 पर सफर होगा महंगा, बन रहा टोल प्लाजा; जल्द तय होंगी दरें

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:50 AM (IST)

औरंगाबाद के शिवगंज-रफीगंज स्टेट हाईवे-68 पर जल्द ही टोल प्लाजा शुरू होगा, जिससे इस मार्ग पर यात्रा महंगी हो जाएगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. शिवगंज-रफीगंज स्टेट हाईवे-68 पर टोल प्लाजा निर्माण शुरू।

  2. माधो खाप गांव के पास बन रहा है टोल प्लाजा।

  3. छठ मेले से पहले देव की सड़कें होंगी दुरुस्त।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। शिवगंज से रफीगंज जाने वाले स्टेट हाईवे-68 पर सफर जल्द महंगा हो सकता है। राज्य सरकार की स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली की नीति के तहत पथ निर्माण विभाग ने सड़क पर टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया है।

शिवगंज से आठवें किलोमीटर पर माधो खाप गांव के पास इसका निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल टोल टैक्स की दर और शुल्क के दायरे में आने वाले वाहनों की श्रेणियां तय नहीं हुई हैं।

टोल प्लाजा बनने के बाद इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। पथ निर्माण विभाग जिले की अन्य सड़कों को भी टोल टैक्स वसूली के लिए चिह्नित कर रहा है।

हालांकि, अभी शिवगंज-रफीगंज स्टेट हाईवे-68 के अलावा किसी अन्य सड़क पर टोल प्लाजा का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गोपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में केवल इसी सड़क पर टोल प्लाजा बनाया जा रहा है।

देव छठ मेला से पहले दुरुस्त होंगी सड़कें

देव में छठ मेला से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यपालक अभियंता के अनुसार, देव अस्पताल से दिवानबिगहा होते हुए कन्हैया मोड़ तक गड्ढों से भरी सड़क ठीक की जाएगी।

जीटी रोड पर देव मोड़ से देव मुख्य पथ की भी मरम्मत होगी। डीएम अभिलाषा शर्मा ने पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को मेला से पहले संबंधित सड़कों की मरम्मत पूरी कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए काम मेला शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क मरम्मत को महत्वपूर्ण बताया गया है।

यह भी पढ़ें- बक्सर में रघुनाथपुर ROB निर्माण में आएगी तेजी, 0.81 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।