2.48 लाख की फेक करेंसी का मामला: औरंगाबाद में NIA की रेड, जेल में बंद तस्करों के घर खंगाले
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने औरंगाबाद के मदनपुर में जाली नोट तस्करी मामले की जांच तेज कर दी है। टीम ...और पढ़ें

2.48 लाख की फेक करेंसी का मामला: औरंगाबाद में NIA की रेड, जेल में बंद तस्करों के घर खंगाले
HighLights
एनआईए ने औरंगाबाद के मदनपुर में जांच तेज की।
जेल में बंद तस्करों के घरों की तलाशी ली गई।
जाली नोटों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता औरंगाबाद। मदनपुर से बरामद जाली नोट तस्करी के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तेज कर दी है। बुधवार को एनआईए की टीम ने मदनपुर पहुंचकर मामले की जांच की।
एनआईए न्यायालय से निर्गत सर्च वारंट के आधार पर टीम के अधिकारियों ने आजन थाना क्षेत्र के बाबू बांध स्थित जेल में बंद सुरेंद्र कुमार और मिठाईया में विजय यादव के घर की तलाशी ली। इस दौरान अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जांच की तथा बैंक से संबंधित डिटेल्स भी जुटाए।
एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को जिला पुलिस की टीम ने मदनपुर में छापेमारी कर जाली नोट तस्करी के मामले में दो लाख 48 हजार रुपये के साथ सुरेंद्र कुमार और विजय यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
इस मामले में मदनपुर थाना में कांड संख्या 317/2026 दर्ज किया गया था। जाली नोट तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए एनआईए ने इस कांड को अपने अधीन ले लिया है। इसके बाद से एजेंसी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को हुई तलाशी और बैंक से संबंधित जानकारियां जुटाने की कार्रवाई को इसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है। एनआईए की जांच में जाली नोटों के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।