Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: औरंगाबाद में महिलाओं से अधिक हैं पुरुष दिव्यांग वोटर्स, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी ये खास सुविधा

    औरंगाबाद जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19935 है और इनमें से महिलाओं से अधिक पुरुष दिव्यांग वोटर्स हैं। वहीं ऐसे वोटर्स के लिए लोकसभा चुनाव में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं को आवश्यक सुविधा दी जाएंगी। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें यहां तैनात वोलेंटियर मतदान करने में मदद करवाएंगे और मतदान केंद्र पर रैंप शेड शौचालय एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा भी रहेगी।

    By sanoj pandey Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM (IST)
    Hero Image
    औरंगाबाद में महिलाओं से अधिक हैं पुरुष दिव्यांग वोटर्स की संख्या (फाइल फोटो)

    सनोज पांडेय, औरंगाबाद। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। यहां 2,698 पुरुष एवं 2,377 दिव्यांग मतदाता हैं। औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 3,046 है। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर के एक मतदाता दिव्यांग हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं को आवश्यक सुविधा मिलेगी। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें यहां तैनात वोलेंटियर मतदान करने में मदद करेंगे। मतदान केंद्र पर इनके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

    रैंप, शेड, शौचालय एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा रहेगी। मतदान केंद्र पर पुरुष-महिला से अलग तीसरी लाइन दिव्यांगों का होगा। जैसे ही दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे उन्हें सहयोग कर कम समय में मतदान कराया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

    इससे संबंधित आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जारी किया है। जिस केंद्र पर दिव्यांग मतदाता हैं वहां व्हील चेयर उपलब्ध रहेगा। दिव्यांग मतदाताओं को घर से लाने की व्यवस्था भी की गई है। औरंगाबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19,935 है। महिलाओं से अधिक पुरुष दिव्यांग हैं।

    किस विधानसभा क्षेत्र में हैं कितने मतदाता

    विधानसभा क्षेत्र का नाम दिव्यांग मतदाता पुरुष दिव्यांग मतदाता महिला
    रफीगंज 2698 2377
    औरंगाबाद 1886 1160
    कुटुंबा 1462 880
    नबीनगर 1510 1060
    ओबरा 1938 1131
    गोह 2469 1363

    चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

    औरंगाबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर हर सुविधा उपलब्ध रहेगी और रैंप बनाया गया है। शौचालय एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध है।

    इससे संबंधित आदेश अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र पर तैनात होने वाले कर्मियों को बताया गया है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन का पहला लक्ष्य है। इसके लिए शहर के साथ गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन में अब झंझारपुर सीट पर फंसा पेंच, RJD के लिए लालू को ढूंढना पड़ेगा 'फिट' फॉर्मूला

    Bihar School News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, D और E ग्रेड पाने वाले बच्चों की गर्मी छुट्टी में लगेगी क्लास