विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के सोपोर से दबोचा गया बिहार का 50 हजार का इनामी, 10 महीने से फरार था जुनैद हत्याकांड का आरोपी

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:11 PM (IST)

औरंगाबाद के चर्चित जुनैद हत्याकांड में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मो. सैफ अली उर्फ मैडी को जम्मू-कश्मीर के सोपोर से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले 10 महीने से फरार था और गिरफ्तारी के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 50 हजार का इनामी बदमाश मो. सैफ अली गिरफ्तार।

  2. जम्मू-कश्मीर के सोपोर से हुई इनामी बदमाश की गिरफ्तारी।

  3. जुनैद हत्याकांड में 10 माह से था फरार आरोपी।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। शहर के चर्चित जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मो. सैफ अली उर्फ मैडी, पिता मो. जहुर अली को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार बदमाश शहर के नावाडीह मोहल्ले का निवासी है। इसे जिला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र से गिरफ्तारी किया है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश ने जुनैद हत्याकांड में अपना अपराध स्वीकार किया है। 

31 जनवरी को नगर थाना में प्राथमिकी 

डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने मस्जिद के पास स्थित गैलेक्सी मेडिकल के संचालक मो. जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

मामले में मेडिकल संचालक के पिता के बयान पर 31 जनवरी को नगर थाना में प्राथमिकी कराई गई थी।

एसआईटी को सौंपी गई थी जांच की जिम्मेदारी

डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा सदर-वन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे चुकी है। 

शूटर से लेकर हत्या के साजिशकर्ता को जेल भेजा गया है। एक नाबालिग को भी सुधार गृह भेजा गया है। इसी क्रम में करीब 10 माह से फरार चल रहे मो. सैफ अली उर्फ मैडी का सुराग जम्मू कश्मीर में मिलने के बाद उसे बारामूला जिले के सोपोर से गिरफ्तार कर औरंगाबाद लाया गया। 

मंगलवार को इसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेजा गया। डीएसपी ने बताया कि मामले में फरार चार आरोपितों के घर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार बदमाश का है आपराधिक इतिहास

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मो. सैफ अली उर्फ मैड़ी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध नगर थाना में सात मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 का कांड संख्या 133/18, वर्ष 2019 का कांड संख्या 196/19, वर्ष 2025 का कांड संख्या 169/25, आर्म्स एक्ट में वर्ष 2025 का कांड संख्या 606/2025 समेत अन्य मामले शामिल है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में नशा तस्करों पर बड़ी चोट, STF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की ब्राउन शुगर; नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।