विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में नशा तस्करों पर बड़ी चोट, STF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की ब्राउन शुगर; नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:59 PM (GMT+05:30)

औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये की 950 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

STF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की ब्राउन शुगर (सौ. जागरण)

STF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की ब्राउन शुगर (सौ. जागरण)

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा गांव में एसटीएफ और गोह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार तस्कारों में बाजार वर्मा गांव निवासी रामावतार यादव के पुत्र आशुतोष कुमार, अखिलेश पासवान के पुत्र सिद्धू कुमार, लखन यादव के पुत्र गुड्डू कुमार शामिल हैं। एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के पास से 950 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। 

बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री

एसटीएफ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने एक कार, एक बाइक, तीन मोबाइल और 8,400 रुपये नकद जब्त किए है। दाउदनगर एसडीपीओ ने बताया कि यह सफलता सोमवार शाम को मिली है। 

एसटीएफ व पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार वर्मा में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बाद एसटीएफ की विशेष टीम और गोह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान चारों को गिरफ्तार किया गया और तलाशी में ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान बरामद हुए।

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

कार्रवाई के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है। एसडीपीओ के अनुसार जब्त मोबाइल और वाहनों की जांच के जरिए तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। 

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तस्करी के स्रोत, मादक पदार्थ की आपूर्ति और खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। एसटीएफ के अनुसार, तस्करी का नेटवर्क अंतरराज्यीय होने की संभावना है।

गोह में सक्रिय था यह गिरोह

दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़े गए चारों तस्कर गोह क्षेत्र में सक्रिय थे। पूछताछ में चारों ने तस्करी के बारे में कई बात बताया है। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया कि गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- धूप में तपना और बारिश में भीगना मजबूरी! औरंगाबाद में खुले आसमान के नीचे सड़क पर बस का इंतजार करते हैं यात्री


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।