विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी समारोह के लिए नगर परिषद देगी डस्टबिन, बिहार के दाउदनगर में कई प्रस्ताव पास  

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:15 AM (IST)

दाउदनगर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता और राजस्व संग्रहण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक। जागरण

मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक। जागरण

HighLights

  1. शादी समारोहों में कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबिन दिए जाएंगे।

  2. राजस्व वसूली तेज करने के लिए विशेष शिविर लगेंगे।

  3. छत्तर दरवाजा के पास सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित होगी।

संवाद सूत्र, दाउदनगर (औरंगाबाद)। नगर परिषद दाउदनगर के सभा भवन में मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास, स्वच्छता और राजस्व संग्रहण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

अंजलि कुमारी ने बताया कि राजस्व वसूली तेज करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष कर संग्रहण शिविर लगाए जाएंगे। जिन इलाकों से झाड़ू नहीं लगने की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल विशेष सफाई कराई जाएगी।

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शादी-विवाह वाले घरों को नगर पर्षद की ओर से डस्टबिन दिए जाएंगे। समारोह के बाद सफाईकर्मी डस्टबिन और कचरे का उठाव करेंगे, ताकि कचरा सड़कों पर न फैले।

बैठक में छत्तर दरवाजा स्थित चर्च के निकट लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

संबंधित स्थल से अतिक्रमण हटाकर निर्माण कमेटी को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने का निर्णय भी लिया गया। कार्य एजेंसी ‘वीरा वेंचर’ को आवंटित कार्यों की स्थिति की समीक्षा के दौरान तीखी चर्चा हुई।

समिति सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह ने एजेंसी की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उसे तत्काल निलंबित करने की मांग की।

बैठक में उपमुख्य पार्षद कमला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी और समिति सदस्य जय गोविंद प्रसाद तथा परवीण कौसर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में उद्घाटन का इंतजार छोड़ जनता ने खुद खोल दिया चंदवारा पुल, शहर को मिला नया रास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।