Move to Jagran APP

Kanhaiya Kumar: 'आत्मसम्मान की बात...', पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर खूब बरसे कन्हैया, इस मामले में जमकर निकाली भड़ास

Bihar Political News कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर फिर हमला बोला है। औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भीड़ को संबोधित किया। बिहार के विश्वविद्यालय को मान-सम्मान दिलाना चाहता हूं। मगध विश्वविद्यालय से पढ़ा हूं और शिक्षा के मर्म को समझता हूं। बिहार में मोहन दास करमचंद पहुंचे तो गांधी बन गए।

By sanoj pandey Edited By: Mukul KumarPublished: Thu, 15 Feb 2024 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:35 PM (IST)
औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

सनोज पांडेय, औरंगाबाद। Bihar Political News In Hindi औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विश्वविद्यालय को मान-सम्मान दिलाना चाहता हूं। मगध विश्वविद्यालय से पढ़ा हूं और शिक्षा के मर्म को समझता हूं। बिहार में मोहन दास करमचंद पहुंचे तो गांधी बन गए।

इसके साथ उन्होंने मगही में कहा, 'भूख से तड़प के मरब काहे, मरना है तो लड़ के मर जा।' आगे कहा कि न्याय यात्रा औरंगाबाद पहुंची है तो मैं बताना चाहता हूं कि यह बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की धरती है। बिहार सिर्फ ज्ञान की नहीं मोक्ष की धरती भी है। बोधगया में सिद्धार्थ पीपल वृक्ष के नीचे बैठे तो ज्ञान मिला।

तीन वर्ष में तीन बार मुख्यमंत्री बनते हैं- कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने कहा कि वह बिहार के 14 करोड़ लोगों के आत्मसम्मान की बात करने आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फुटबॉल की तरह कभी इधर तो कभी उधर जाते हैं। तीन वर्ष में तीन बार मुख्यमंत्री बनते हैं।

वहीं, सवाल उठाया कि साढ़े चौदह लाख करोड़ पीएम के दोस्त का माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ होगा। पांच और छह वर्ष के लिए सांसद बनने पर पेंशन और देश सेवा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को पेंशन नहीं, यह कैसा न्याय है।

उन्होंने कहा कि बिहार में फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी। टीवी खोलकर देखिए कि मीडिया वाले कैसे न्याय के विरोध में बोलते हैं। मीडिया हाउस के मालिक सरकार के गोद में बैठे हैं। किसानों के साथ देश में न्याय नहीं हो रहा है। मोदी जी कि गारंटी पूछना है तो यशोदा मैया से पूछिए।

देश की संपदा को लूटना और रेल बेचने की गारंटी है- कन्हैया कुमार

उन्होंने कहा कि देश की संपदा को लूटना और रेल बेचने की गारंटी है। भीड़ से सवाल किया कि क्या आपके खाते में 15 लाख आया, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिला। मोदी जी ने भगवान राम से सीता को अलग कर दिया। धर्म का मतलब ये भाजपाई नहीं जानते हैं। बिहार का धर्म है अपने हक के लिए संघर्ष करना।

कन्हैया ने कहा कि देश में बदलाव चाहते हैं तो इंडी को मतदान करें। बिहार से परिवर्तन की लहर चल पड़ रही है। कांग्रेस ने युवा न्याय, भागीदारी का न्याय, किसानों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है।

कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। न्याय के लिए न्याय योद्धा बनना पड़ेगा। भीड़ से कन्हैया के समर्थन में नारेबाजी होती रही।

यह भी पढ़ें-

Bihar Assembly Speaker: कौन हैं नंद किशोर यादव? BJP ने स्पीकर बनाकर दे दिया बड़ा संदेश, यहां पढ़ें अब तक का सियासी सफर

Bihar News: बिहार में इन आठ अस्पतालों की चमकेगी किस्मत, जल्द खरीदे जाएंगे नए उपकरण और आवश्यक संसाधन


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.