विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नजर नहीं हम नजारों की बात करते हैं...' बिहार में शायराना अंदाज में बहुत कुछ बोल गये मल्लिकार्जुन खरगे

Published: Thu, 15 Feb 2024 06:51 PM (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय औरंगाबाद पहुंची हुई है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ...और पढ़ें

नजर नहीं हम नजारों की बात करते हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे।
नजर नहीं हम नजारों की बात करते हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे।

HighLights

  1. मोदी राज में 55 लाख करोड़ का कर्ज बढ़कर देश पर हो गया 185 लाख करोड़: मल्लिकार्जुन खरगे।
  2. कांग्रेस ने अपने शासन में बिहार में विकास के लिए दिए थे दो लाख करोड़ रुपये: खरगे

सनोज पांडेय, औरंगाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को गांधी मैदान में संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के औरंगाबाद में भीड़ देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस यहां से इस बार यहां से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। मैं अपना भाषण एक शेर से शुरू करना चाहता हूं, " नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद सितारों की बात करते हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती के लुटेरों की बात करते हैं, हम हाथ जोड़कर न्याय की बात करते हैं।"

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचे लोगों स्वागत करते हुए खरगे ने नीतीश कुमार को उनका पुराना बयान याद दिलाया। खरगे ने बिहार के लोगों को याद दिलाया कि जब मेरे साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तो कहते थे - मर जाऊंगा परंतु भाजपा में नहीं जाऊंगा। कुछ ही माह में वादा भूल गए।

खरगे ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था जब नौकरी देना शुरू किया तो नीतीश कुमार नाराज होकर चले गए। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। सत्य की रास्ता पर चलने वाले सिर्फ राहुल गांधी हैं।

टूटने वाले नहीं कांग्रेस विधायक

भाजपा पर हमला करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता बड़ी बात करते हैं, परंतु बिहार को विकास के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बिहार के विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये दिए थे। सीएम नीतीश कुमार ने छल से बहुमत साबित किया है। कांग्रेस के विधायक न टूटने और न झुकने वाले हैं।

आया कुमार, गया कुमार बन गए हैं नीतीश

बिहार को लेकर पीएम मोदी के वादे को याद दिलाते हुए खरगे ने कहा कि 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये देने का वादा किया था, परंतु भूल गए।

कटाक्ष करते हुए खरगे कहा कि आया कुमार, गया कुमार बन गए हैं नीतीश कुमार। देश में सत्ता में आने पर राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराएंगे। जनगणना से साफ हो जाएगा कि किस जाति के लोग कहां खड़े हैं। कांग्रेस ही सभी को न्याय दिला सकती है।

किसान आंदोलन के बहाने केंद्र पर बोला हमला

किसान आंदोलन पर बोलते हुए खरगे ने कहा कि दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसान अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मांग रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार उनकी आवाज को दबा रही है। किसानों का हत्यारा है केंद्र सरकार। किसानों के समर्थन में कांग्रेस खड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। कांग्रेस मजबूती से उनका मुकाबला कर रहा है। इस चुनाव के बाद लोकसभा का चुनाव नहीं होगा। कई प्रदेशों में भाजपा कांग्रेस को तोड़कर सत्ता में आई है। बिहार सामाजिक न्याय की धरती रही है। बिहार के लोग गरीब हैं, परंतु स्वाभिमान के साथ जीते हैं।

मोदी की अपनी गारंटी क्या है?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 80 करोड़ को मुफ्त अनाज देते हैं। गरीबों के लिए सोनिया गांधी ने मनरेगा लाया। सार्वजनिक क्षेत्रों का विकास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। मोदी की अपनी गारंटी क्या है यह आप सभी जानते हैं।

पीएम फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। निजी बीमा कंपनियां किसानों से 40 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। मोदी जी देश के तीन अरबपति लोगों के लिए काम किया। देश में महंगाई सबको मार रही है। इनके कार्यकाल में किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों पर अधिक टैक्स लगाया जा रहा है।

पीएम मोदी के वादे को याद दिलाते हुए खरगे ने कहा कि मोदी जी एक गारंटी है - दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर भूल गए। मंच से 15 लाख मिलने से संबंधित सवाल पूछा। मोदी वोट मांगने आएं तो उनसे गारंटी से संबंधित सवाल जरूर पूछिएगा। देश के लोगों को घर बनाकर देने का वादा पूरा नहीं है। देश पर पहले 55 लाख करोड़ कर्ज थे जो बढ़कर 185 लाख करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: लव, लिव इन और धोखा: शादी में दोस्ती, फिर प्यार का इकरार... दो साल तक बनाता रहा यौन संबंध; वादा निभाने की बारी आई तो...

Bihar Crime News: भागलपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, जब थाने पहुंची महिला तो...