विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल में बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत; 4 गंभीर

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

अरवल में एनएच-139 पर उमैराबाद के पास एक स्कॉर्पियो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे ...और पढ़ें

बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो पलटी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो पलटी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. एनएच-139 पर स्कॉर्पियो पलटने से हादसा

  2. एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

  3. बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुई दुर्घटना

जागरण संवाददाता,अरवल। पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर सदर थाना क्षेत्र में उमैराबाद के पास स्कॉर्पियो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतक की पहचान स्थानीय प्रसादी इंग्लिश गांव निवासी मंटू कुमार के रूप में की गई है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई। घटना शुक्रवार की रात करीब एक बजे की है। 

एनएच-139 पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई

घटना के बाद मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन व ग्रामीण सदर अस्पताल अरवल पहुंचे। स्कॉर्पियो पर सवार सभी पांच लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद वापस प्रसादी इंग्लिश बाजार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उमैराबाद के पास एनएच-139 पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य का इलाज जारी है। वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार