विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल में मैरेज हॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 5 जोड़े

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

अरवल के उमैराबाद स्थित एक मैरेज हॉल में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. अरवल के मैरेज हॉल में पुलिस की बड़ी छापेमारी।

  2. देह व्यापार के आरोप में पांच जोड़े हिरासत में लिए गए।

  3. मैरेज हॉल संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में आया।

जागरण संवाददाता, अरवल। जिले के उमैराबाद मुख्य मार्ग स्थित एक उत्सव मैरेज हॉल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच जोड़ों को हिरासत में लिया। मैरेज हॉल के संचालक को भी पकड़े जाने की सूचना है। हिरासत में लिए गए लोगों से नगर थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं, मौके पर मौजूद कुछ अन्य जोड़ों के पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार होने की बात सामने आई है। यह कार्रवाई डीएम व एसपी के निर्देश पर एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

मैरेज हॉल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले के होटल और मैरेज हॉल की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उमैराबाद के पास स्थित एक उत्सव हॉल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

गठित टीम में विशेष पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने मैरेज हॉल में पहुंचकर जांच की और पांच महिलाओं तथा पांच पुरुषों को हिरासत में लिया।

सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में रैकेट के संचालन, संचालक की भूमिका और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मामले में जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि मैरेज हॉल में सैक्स रैकेट की गतिविधियों लंबे समय से संचालित हो रही थी।

यह भी पढ़ें- बेटे की मौत का इंतकाम लेने के लिए 2 साल बाद उसी दिन कराया कत्ल, औरंगाबाद में पिता समेत 6 गिरफ्तार