अरवल से राजगीर का सफर होगा सुपरफास्ट, NH-33 बनेगा 4 लेन; 17 मौजा में होगा भूमि अधिग्रहण
अरवल से बिहारशरीफ/राजगीर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 को अब फोरलेन में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अरवल ...और पढ़ें

NH-33 बनेगा 4 लेन
HighLights
NH-33 को अरवल से राजगीर तक फोरलेन में बदला जाएगा।
अरवल जिले के 17 मौजा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू।
फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा और जाम कम होगा।
जागरण संवाददाता, अरवल। जिला मुख्यालय से जहानाबाद होकर बिहारशरीफ़ जाने बाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 को अब फोरलेन में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको चार लेन में परिवर्तित किए जाने की योजना है।
फोरलेन निर्माण के लिए जिले में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसके तहत जिले के दो प्रखंडों के 17 मौजा की भूमि अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण से पहले संबंधित क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है।
अरवल से शुरू होकर बिहारशरीफ राजगीर
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 अरवल से शुरू होकर बिहारशरीफ राजगीर तक जाता है।यह सड़क बिहार पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री वाहन, मालवाहक वाहन, ट्रक एवं अन्य भारी वाहन गुजरते हैं।
वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण वर्तमान सड़क पर कई स्थानों पर यातायात का दबाव बना रहता है और सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
फोरलेन बनने से यातायात व्यवस्था होगी सुगम
एनएच 33 के फोरलेन में तब्दील होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों के आवागमन में काफी सुगमता आएगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।फोरलेन सड़क के निर्माण से अरवल, जहानाबाद तथा बिहारशरीफ की ओर जाने वाले लोगों के लिए यात्रा सुविधाजनक होगा
अरवल के 17 मौजा में होगा भूमि अधिग्रहण
फोरलेन निर्माण के लिए जिले में 17 मौजा की भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है. इसमें अरवल प्रखंड के 5 मौजा और करपी प्रखंड के 12 मौजा शामिल हैं। जिनमें अरवल प्रखंड में डंगरा आहर, मोथा, सैफबाद जलपुरा, भदासी, की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल होगी।वहीं, करपी प्रखंड में खलीलपुरा, कोहडौल, बाजीतपुर, सरमसपुर, मखमिलपुर, अंगारी, अंगारी चक, महमदपुर, परियारी, शांतिपुरम, मिर्ज़ापुर, किंजर, और नगला मौजा की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा
क्या कहते है पदाधिकारी
जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत संबंधित भू-स्वामियों की भूमि को सर्वे किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मिट्टी-फूस के घर में रहकर अरवल की बेटी ने रचा इतिहास, पहले BSF और फिर बिहार पुलिस में हासिल की नौकरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।