Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar: अरवल में CM ने लगाई सौगातों की झड़ी, राजकीय डिग्री कॉलेज सहित इन बड़ी योजनाओं का किया उद्घाटन

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 02:04 PM (IST)

    प्रगति यात्रा के क्रम में अलवर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने जिले को 144 योजनाओं की सौगात दी। बेलखारा से मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिए जिले के लिए 144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 11065. 77 लाख रुपये खर्च होंगे। इस दौरान सीएम ने जीविका समूह को पांच करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक दिया और विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया।

    Hero Image
    बेलखारा में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करते हुए सीएम नीतीश कुमार

    जागरण संवाददाता, अरवल। CM Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरवल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में काम हो रहा है। आगे भी इसी रफ्तार से काम होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने कहा कि हमने ही समूहों से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी रखा था, इससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इनका नाम आजीविका किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है।

    बेलखारा में कार्यक्रम स्थल पर रेत पर उकेरी गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर।

    जीविका समूह को दिया सांकेतिक चेक

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जीविका समूह को पांच करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक दिया। अरवल के बेलखारा मैदान में जीविका दीदी समेत विभिन्न सरकारी विभागों के लगाए गए 17 स्टॉल का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया।

    सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल।

    इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। अधिकारियों से कहा कि अच्छे से स्टेडियम का निर्माण कराइए ताकि बच्चे अच्छे से खेल व दौड़ सकें। राज्य के लिए मेडल ला सकें।

    प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

    144 योजनाओं की दी सौगात

    बेलखारा से मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिए जिले के लिए 144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के निर्माण में 11065. 77 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ चार लाख 72 हजार से निर्मित राजकीय डिग्री कालेज का उद्घाटन किया।

    बेलखारा में मुख्यमंत्री के स्वागत में महिलाओं ने गाए छठ और बिरहा गीत।

    तीन करोड़ 50 लाख 37 हजार की लागत से बने स्लुईस गेट और पइन का जीर्णोद्धार कार्य, 14 लाख 97 हजार से निर्मित ग्रामीण उद्यान, नौ लाख 95 हजार से निर्मित महात्मा गांधी खेल परिसर और 75 लाख की राशि से निर्मित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया।

    बेलखारा में लगाए गए योजनाओं के शिलापट्ट

    सभी योजनाओं के शिलापट्ट बेलखारा में कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए थे। यहां के बाद मुख्यमंत्री जहानाबाद के लिए रवाना हो गए।

    जहानाबाद में सीएम ने दी 200 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात

    प्रगति यात्रा के दौरान जहानाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले की बहुप्रतिक्षित मांग रेलवे अंडरपास पर ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की। काको प्रखंड के धरहरा में अतिपिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय, काजीसराय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गांधी पार्क, खेल मैदान का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने आरओबी निर्माण की दी सौगात।

    133 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन तथा लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल धरहरा में जीविका दीदी समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी और कहा कि 2006 से बिहार में जो बदलाव आया है, उसको सभी लोग याद रखिएगा। आप सभी आगे बढ़िए, सरकार हर कदम पर आपके साथ है। बिहार की तरक्की के लिए आगे भी विकास कार्य किए जाएंगे।

    मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी थे। उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला समाहरणालय में दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    ये भी पढ़ें

    Gopalganj News: गोपालगंज के लोगों के लिए खुशखबरी, 284 सड़कों की बदलेगी सूरत; यहां देखें पूरी लिस्ट

    Bihar Revenue: बिहार में जमीन रजिस्ट्री से मिला बंपर राजस्व, एक हजार करोड़ की वृद्धि; अभी और बढ़ेगा आंकड़ा