विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाड़ी में बैठाकर भेजा था ससुराल, 6 महीने बाद अर्थी पर लौटी बेटी; अरवल में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप

By Dhiraj SinghEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:09 PM (IST)

अरवल में दहेज के लिए एक नवविवाहिता ममता कुमारी की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी गई। पिता ...और पढ़ें

मृतका ममता कुमारी। फोटो जागरण

मृतका ममता कुमारी। फोटो जागरण  

HighLights

  1. अरवल में नवविवाहिता ममता कुमारी की दहेज हत्या का आरोप।

  2. शादी के छह माह बाद ससुराल में जहर देकर मारा गया।

  3. पिता ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया।

जागरण संवाददाता, अरवल। इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से शादी के बाद जहानाबाद की एक बेटी दुल्हन बनकर अरवल अपने ससुराल आई थी, उसी ससुराल से छह माह बाद उसकी अर्थी निकल गई।

पिता का आरोप है कि ससुराल वाले ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी, उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। यह घटना अरवल सदर थाना क्षेत्र के अमरा चौकी गांव की है।

नवविवाहिता ममता कुमारी जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के घेजन गांव की थी, उसके पिता विजय पासवान के अनुसार इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से ममता की शादी घेजन गांव निवासी सुनील पासवान के पुत्र दीपक पासवान से की थी।

शादी में सामर्थ्य के अनुसार नकदी और कीमती घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर ममता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

जहर देकर हत्या करने का आरोप

इसी विवाद में शनिवार की रात ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर वे आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया ममता को मौत के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस आई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता ने सदर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें ममता के पति दीपक पासवान, ससुर सुनील पासवान, सास धर्मशीला देवी, देवर रौशन पासवान को नामजद आरोपित किया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रोहतास में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के उडे़ होश, कार से मिला साढ़े ₹66 लाख का कैश 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।