अररिया: घर में झाड़ू लगा रही युवती से दुष्कर्म, पंचायत में मामले को दबाने की कोशिश; थाने पहुंची पीड़िता
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद ...और पढ़ें

घर में झाड़ू लगा रही युवती से दुष्कर्म (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
रानीगंज में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की घटना हुई।
पंचायत ने तीन दिन तक मामला दबाने का प्रयास किया।
पीड़िता ने रानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते एक नवंबर की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है।
मामले में पीड़िता की बहन ने नंदकार गांव निवासी दिनेश विश्वास पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरदस्ती
पीड़िता की बहन के अनुसार, उनके घर में किराना दुकान चलता है। घटना के दिन युवती दुकान पर मौजूद थी और घर में झाड़ू लगा रही थी। उसके पिता बाहर रहते हैं, जबकि मां मजदूरी करने गांव गई हुई थी। इसी दौरान आरोपित अपनी गाड़ी दुकान के सामने लगाकर घर में दाखिल हुआ।
आरोप है कि उसने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी।
मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश
पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद लगातार तीन दिनों तक पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों और आरोपित के गांव के कुछ लोगों की ओर से पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश भी की गई।
दो दिनों तक चली पंचायत में बात नहीं बनने पर मंगलवार को पीड़िता अपनी बहन के साथ रानीगंज थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
इस संबंध में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित दिनेश विश्वास को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।