विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अररिया में पति को बनाया बंधक, फैक्ट्री में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई; पत्नी गिरफ्तार

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:02 PM (IST)

अररिया में जमीन की रजिस्ट्री के लिए पति को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे पर 14 लाख रुपये लेकर जमीन बेचने का दबाव बनाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

अररिया में पति को बनाया बंधक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

अररिया में पति को बनाया बंधक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पत्नी ने पति को जमीन रजिस्ट्री के लिए बंधक बनाया।

  2. फैक्ट्री में ले जाकर पति के साथ बेरहमी से मारपीट की।

  3. पुलिस ने आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर पत्नी और पुत्र द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने तथा जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार महिला की पहचान देवीगंज वार्ड संख्या पांच निवासी कुमकुम देवी, पत्नी मुखी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार की दोपहर पंजरकट्टा गांव से गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। 

रजिस्ट्री करने के लिए बना रहा था दबाव

मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, देवीगंज निवासी मुखी यादव ने नरपतगंज थाना कांड संख्या 660/2026 के तहत अपनी पत्नी कुमकुम देवी और पुत्र विशेष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके नाम की जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने के लिए पत्नी और पुत्र ने उससे 14 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद दोनों लगातार जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे। 

जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार किया

आवेदक का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया तो बीते 13 अक्टूबर को पत्नी और पुत्र उन्हें पंजरकट्टा स्थित कुरकुरे फैक्ट्री ले गए। वहां उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई तथा जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान कई तरह से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। 

बताया गया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से वे किसी तरह अपनी जान बचाकर थाना पहुंचे थे। इस संबंध में नरपतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पत्नी और पुत्र द्वारा बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।