विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:41 AM (IST)

Araria Shagun Jewellers Gas Cutter Theft अररिया शहर के बस स्टैंड-चांदनी चौक मार्ग पर स्थित 'शगुन ज्वेलरी' में अज्ञात चोरों ...और पढ़ें

Araria Shagun Jewellers Gas Cutter Theft अररिया शहर के बीचोंबीच एक आभूषण दुकान

Araria Shagun Jewellers Gas Cutter Theft अररिया शहर के बीचोंबीच एक आभूषण दुकान

HighLights

  1. अररिया के शगुन ज्वेलर्स में गैस कटर से भीषण चोरी।

  2. व्यस्त बस स्टैंड-चांदनी चौक मार्ग पर हुई वारदात से हड़कंप।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास।

संवाद सूत्र, अररिया। Araria Shagun Jewellers Gas Cutter Theft बिहार के अररिया शहर के बीचोंबीच एक आभूषण दुकान में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सनसनीखेज वारदात अररिया शहर के बस स्टैंड से चांदनी चौक जाने वाली व्यस्त मुख्य सड़क पर स्थित 'शगुन ज्वेलरी' की है।

व्यस्ततम इलाके में हुई इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार और नगर थाना की पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू कर दी।

गैस कटर से काटा लोहे का शटर, अंदर दाखिल हुए चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेखौफ चोरों ने दुकान के बाहरी शटर को गैस कटर से काटकर भीतर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान के अंदर रखे कीमती आभूषणों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान का शटर कटा हुआ देखा गया, तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए और देखते ही देखते वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, दुकान से कितने रुपये के आभूषण और अन्य सामान की चोरी हुई है, इसका फिलहाल पूरी तरह से आकलन नहीं हो पाया है। पीड़ित दुकानदार नुकसान का मिलान करने में जुटे हैं।

Araria Shagun Jewellers Theft Gas Cutter Used in Robbery (1)

व्यस्त मुख्य मार्ग पर वारदात से व्यवसायियों में चिंता

शहर के सबसे व्यस्त और रात-दिन आवाजाही वाले मार्ग पर इस तरह की भीषण चोरी होने से स्थानीय दुकानदारों में असुरक्षा और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने मुख्य सड़क पर गैस कटर का इस्तेमाल कर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। अब स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की नजर पुलिस की गश्त, जांच और चोरों की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द होगा खुलासा

घटना के संबंध में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सुबह टाउन थाना को सूचना मिली कि शगुन ज्वेलर्स में शटर काटकर चोरी की गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अभी इस बात का आकलन किया जा रहा है कि कुल कितने की चोरी हुई है।

अभी तक दुकानदार की ओर से चोरी के आंकड़ों को लेकर लिखित जानकारी नहीं दी गई है। एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि कांड के वैज्ञानिक उद्भेदन के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर अररिया-सुपौल में अवैध बालू-मिट्टी खनन, हैया नदी से दिन-रात तेज गत‍ि से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।