विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर अररिया-सुपौल में अवैध बालू-मिट्टी खनन, हैया नदी से दिन-रात तेज गत‍ि से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:34 PM (IST)

Araria Illegal Sand Mining Haiya River Supaul Tractor Trolley:अररिया के नरपतगंज प्रखंड में भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध बालू और ...और पढ़ें

Araria  Illegal Sand Mining Haiya River Supaul Tractor Trolley: अररिया के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया क्षेत्र में अवैध बालू व मिट्टी खनन का आरोप

Araria Illegal Sand Mining Haiya River Supaul Tractor Trolley: अररिया के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया क्षेत्र में अवैध बालू व मिट्टी खनन का आरोप

HighLights

  1. अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध बालू खनन जारी।

  2. सुपौल की हैया नदी से बालू की तेज रफ्तार ढुलाई।

  3. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा।

संवाद सूत्र,  फुलकाहा (अररिया)। Araria Illegal Sand Mining Haiya River Supaul Tractor Trolley: अरर‍िया ज‍िला अंतर्गत नरपतगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र में बालू और मिट्टी के कथित अवैध खनन एवं ढुलाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक बालू और मिट्टी का खनन कर दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से धड़ल्ले से ढुलाई की जा रही है।

सुपौल की हैया नदी से निकालकर बसमतिया में की जा रही आपूर्ति

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैया नदी से बालू और मिट्टी निकालकर बसमतिया सहित आसपास के इलाकों में पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस बालू और मिट्टी का इस्तेमाल विभिन्न निर्माण कार्यों और सड़क निर्माण में भी किए जाने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन और ढुलाई का यह कारोबार लंबे समय से जारी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ ग्रामीणों ने इस पूरे खेल में स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बढ़ी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका

अवैध ढुलाई के साथ-साथ इन वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू और मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षेत्र की सड़कों पर बेहद तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

खासकर व्यस्त सड़कों और बाजार क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इन वाहनों की रफ्तार और परिचालन पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने वैध दस्तावेजों की जांच और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

ग्रामीणों ने खनन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि हैया नदी में हो रहे कथित अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा बालू और मिट्टी की ढुलाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली के कागजात व खनन से संबंधित वैध दस्तावेजों की गहन जांच हो।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जांच में खनन नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में बालू किल्लत से मिलेगी राहत, आज से घाटों पर खनन की अनुमति, बाजार में बढ़ेगी उपलब्धता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।