यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: मुकेश सहनी की VIP में पावर पॉलिटिक्स! सिकटी विधानसभा सीट पर लोगों ने लॉक किया ये 'नाम'
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सिकटी प्रखंड इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रदेश ...और पढ़ें

HighLights
- वीआईपी की सिकटी इकाई की बैठक आयोजित |
- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान |
- प्रामाणिक सिकटी विधानसभा प्रत्याशी घोषित |
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सिकटी प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रखंड के सभी 14 पंचायत अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से हरिनारायण प्रामाणिक को सिकटी विधानसभा का प्रत्याशी बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सहनी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य महिला आधी आबादी को महागठबंधन की नीतियों से वाकिफ कराना, निषाद आरक्षण, सामाजिक न्याय और मतदाता सूची से किसी का नाम न कटने देना पार्टी की प्राथमिकता है।
.jpg)
सिकटी प्रखंड इकाई की हुई बैठक।
अपने संबोधन में हरिनारायण प्रामाणिक ने कहा कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर जनता की समस्याओं का प्रत्यक्ष अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, चिकित्सा सेवाओं की कमी, कटाव और पलायन को क्षेत्र की मुख्य समस्याएं बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर इनका स्थायी समाधान किया जाएगा।
इस बैठक में रणधीर कुमार निषाद, प्रो. मंतलाल मंडल, जिलाउपाध्यक्ष दिलीप मुखिया, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश मंडल, अनीस राज, शुक्रानंद मंडल, रामबोध मंडल, सत्यनारायण मंडल, उपेंद्र यादव, आदित्य यादव, बिरेन्द्र यादव, दिलीप चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-
