विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया के रानीगंज में सड़क किनारे मिला अग्निक जवान प्रदीप कुमार का शव; बेगूसराय के रहने वाले थे

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:05 PM (IST)

Araria Fireman Pradeep Kumar Death: अररिया के रानीगंज में वाईएनपी डिग्री कॉलेज के पास सड़क किनारे एक अग्निक जवान प्रदीप ...और पढ़ें

Araria Fireman Pradeep Kumar Death: रानीगंज थाना क्षेत्र में शव बरामद हुआ है।

Araria Fireman Pradeep Kumar Death: रानीगंज थाना क्षेत्र में शव बरामद हुआ है।

HighLights

  1. रानीगंज में अग्निक जवान प्रदीप कुमार का शव मिला।

  2. प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, मामले की जांच जारी है।

संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। Araria Fireman Pradeep Kumar Death: रानीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित वाईएनपी डिग्री कॉलेज के समीप सड़क किनारे एक अग्निक (फायरमैन) जवान का शव बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बेगूसराय के रहने वाले थे जवान, रानीगंज में थे तैनात

मृतक की शिनाख्त बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीचन्द्रपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (38 वर्ष), पिता उपेंद्र यादव के रूप में की गई है। प्रदीप कुमार रानीगंज थाना परिसर में स्थित अग्निशमन विभाग में अग्निक पद पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानीय स्तर पर एक अनुशासित कर्मी के असामयिक निधन की खबर मिलते ही विभाग और साथी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Raniganj Araria Fireman Pradeep Kumar Found Dead on Roadside (1)

SDPO सुशील कुमार ने किया घटनास्थल का मुआयना

घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दारोगा अभिषेक कुमार एवं दारोगा राकेश कुमार पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव व आसपास के इलाके का अत्यंत बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक दृष्टिकोण से सड़क के निशान और अन्य बिंदुओं को दर्ज किया गया।

Raniganj Araria Fireman Pradeep Kumar Found Dead on Roadside (2)

प्रथम दृष्टया सड़क हादसा, CCTV फुटेज की हो रही जांच

मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। ऐसा अनुमान है कि तड़के किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वहां से कौन से वाहन गुजरे थे। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अररिया में अधेड़ की हत्या से आक्रोश, दुकान से अगवा कर सुरसर नदी के पास पीटा, भारत-नेपाल सीमा पर मिला शव

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।