नवरात्र पर मिली बड़ी खुशखबरी, अररिया के राकेश झा ने NTPC एग्जाम में लहराया परचम; मिली 43वीं रैंक
जोकीहाट (अररिया) के राकेश कुमार झा ने रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 43वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

राकेश कुमार झा। (फाइल फोटो)
HighLights
राकेश कुमार झा ने एनटीपीसी परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की।
अररिया जिले के जोकीहाट निवासी राकेश ने नाम रोशन किया।
यह सफलता आगे की परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
संवाद सूत्र, जोकीहाट (अररिया)। रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा में राकेश कुमार झा ने शानदार सफलता हासिल जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने परीक्षा में आल इंडिया में 43वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से स्वजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
नवरात्र के पावन अवसर पर मिली इस सफलता को लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद मान रहे हैं। राकेश कुमार झा कुर्साकांटा प्रखंड के सोरगांव पंचायत, कोतहपुर गांव, वार्ड संख्या नौ के निवासी हैं।
वे निर्मला देवी और मिथिलेश झा के पुत्र हैं। उन्होंने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
'यह सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं'
अपनी उपलब्धि पर राकेश ने कहा कि यह सफलता उनका अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और आने वाली कठिन एवं बड़ी परीक्षाओं के लिए उनका हौसला मजबूत हुआ है।
राकेश की सफलता पर बधाई देने वालों में जमुआ पंचायत के मुखिया सह सेवानिवृत्त प्राचार्य भीमनाथ झा, दादा अशोक झा, विश्वनाथ झा, शिक्षक दिलीप झा, डॉ. सुमन झा, सुमन मिश्रा, अवधेश झा सहित सभी लोगों ने राकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपनी उपलब्धियों से परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाते रहेंगे।
