रब्बान ने हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया, 6 साल शोषण के बाद शादी से इनकार; बांका की युवती ने दर्ज कराई शिकायत
अररिया में मोहम्मद रब्बान नामक युवक ने सोनू बनकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया, 6 साल तक शोषण ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
मोहम्मद रब्बान ने सोनू बनकर युवती को फंसाया।
छह साल तक प्रेम प्रसंग में पैसे ठगे।
शादी से इनकार पर युवती ने शिकायत दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, भरगामा (अररिया)। एक युवक द्वारा सोनू नाम बताकर प्रेम प्रसंग के दौरान 22 वर्षीय एक युवती से रुपया ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
युवक की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी मोहम्मद रब्बान के रुप में गई है।
मामले में युवती ने रविवार को भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने उक्त युवक पर प्रेम प्रसंग के दौरान पैसे लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बांका निवासी युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत की वार्ड संख्या सात निवासी मो. रब्बान से हुई।
6 साल के बाद शादी से इनकार
युवती का कहना है कि युवक ने अपना नाम सोनू बताया था। दोनों के बीच करीब छह वर्षों से प्रेम होने की बात युवती ने अपने आवेदन में कही है।
युवती के अनुसार, उसने युवक से शादी करने की बात कही थी। युवक के बुलाने पर वह अपनी मां और भाई के साथ शादी के उद्देश्य से धनेश्वरी पंचायत स्थित उसके घर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया।
पैसे ठगने का भी आरोप
युवती ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने उससे पैसे भी लिए थे। उसने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पैसे वापस कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपनी शिकायत पर कायम रही। इसके बाद वह भरगामा थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया।
भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवती द्वारा आवेदन दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक द्वारा युवती से प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर रुपया ठगी किया गया है।
युवती की ओर से उक्त युवक द्वारा रुपया ठगी किये जाने का किसी भी प्रकार का ठोस प्रमाण नहीं दिया गया है। आवेदन के जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'मां को पीटते रहे पापा; कोई बचाने नहीं आया...', बिहार में 5 साल की मासूम ने खोला कत्ल का खौफनाक राज
