अररिया: दोस्तों के साथ गया था पंकज, 5 किलोमीटर दूर रेत में मिला शव; आखिर हत्या के पीछे का राज क्या?
मृतक पंकज कुमार की हत्या के मामले में सिकटी थाना में एक नामजद सहित अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की ...और पढ़ें

HighLights
मृतक पंकज कुमार की हत्या पर सिकटी में FIR दर्ज।
परिजनों के अनुसार, पंकज से बहन की हुई थी अंतिम बात।
पुलिस कर रही मामले की गहन जांच, जल्द गिरफ्तारी का दावा।
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। मृतक पंकज कुमार की हत्या को लेकर उसकी माता शांति देवी के फर्द बयान पर एक नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों पर सिकटी थाना में कांड संख्या 317/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस विभत्स घटना के बाद से मृतक के घर पर लोगों का आना-जाना जारी है। सभी के मन में सिर्फ एक हीं सवाल है कि आखिर पंकज की हत्या किस कारण से हुई। वह कौन से राज जानता था कि उसे दरिंदों ने मौत के घाट उतारकर बालू में दफन कर दिया गया।
सवाल यह भी है कि जब पंकज 16 अक्टूबर को केरल से घर आया था। बड़ी बहन भारती कुमारी का कहना है कि 19 अक्टूबर की देर संध्या लगभग आठ बजे पंकज से आखिरी बार बात हुई थी।
मृतक की बहन का कहना है कि गांव के ही गोलू और अन्य दोस्तों के साथ वह बरदाहा में जागरण देखने गया था। जबकि जहां शव मिला है, वह बरदाहा से लगभग पांच किलोमीटर दूर है।
आखिर वहां शव को किस रास्ते से ले गया होगा। यदि नहीं तो पंकज के साथ जान पहचान का ऐसा कौन सा शख्स था, जिसके साथ वह बकरा नदी के पड़रिया घाट तक पहुंचा।
स्वजनों का कहना है कि पंकज की हत्या कहीं और की गई, जबकि शव को इतनी दूर पररिया पुल के पास दफना कर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। उसकी मोबाइल का भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। बहुत जल्द हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंकज हत्याकांड: अररिया पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, दोस्त शक के घेरे में
यह भी पढ़ें- अररिया में सनसनी: लापता पंकज का शव बालू में दबा मिला, दोस्तों पर हत्या का संगीन आरोप
