विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav: लालू यादव की RJD का बड़ा एक्शन! इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले सीधा संदेश

Published: Thu, 21 Mar 2024 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 11:39 PM (IST)

चुनाव सिर पर हैं और इस बीच लालू यादव की राजद ने बड़ा एक्शन लिया है। अररिया के पूर्व जिला ...और पढ़ें

लालू यादव की RJD का बड़ा एक्शन! इस दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले सीधा संदेश
लालू यादव की RJD का बड़ा एक्शन! इस दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले सीधा संदेश

HighLights

  1. पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे राजद से किए गए निष्कासित
  2. अनुशासनहीनता राजद की नीति के विरुद्ध : मनीष यादव
  3. छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता भी की गई रद्द

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। राजद नेताओं के विरुद्ध लगातार गलत टिप्पणी करने व पार्टी के अनुशासन से खिलवाड़ करने के आलोक में राजद के जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अनुशंसा पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आदेश जारी करते हुए पार्टी के पद के साथ साथ प्राथमिक सदस्यता से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासन का मुख्य कारण पार्टी नेताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पार्टी एवं नेताओं की छवि को धूमिल करने एवं अनुशासनहीनता तथा दल विरोधी कार्य बताया गया है।

यह आदेश जारी होते ही एक ओर जहां कई लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संगठन में इस तरीके से अनुशासनहीनता पर कार्रवाई होने की तारीफ भी हो रही है।

पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि राजद हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है और पार्टी में रह कर पार्टी की मर्यादा को लांघना कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन के बिना कुछ भी नहीं। यह आदेश इस बात का भी संदेश है कि पार्टी में सभी पदधारक एवं कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा की जाती रही है और संगठन सर्वोपरि है न कि इंसान।

उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से हजारों कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और सभी ईमानदारी से संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर सकेंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे फैसलों का अररिया राजद परिवार स्वागत करती है एवं जिस उद्देश्य के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी मिली है, उसको निभाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: 'लालू यादव ने कांग्रेस को औकात दिखाई...', इस दिग्गज नेता ने बताई सीट बंटवारे की इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें- पप्पू आए 'टेंशन' लाए..! 24 घंटे में ही बिगड़ने लगा 'खेल', सियासी चौराहे पर आ गया अंदर का क्लेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।